scriptMahoba : प्रबुद्ध वर्ग सम्मलेन में बीजेपी पर बरसे सतीशचन्द्र मिश्रा, व्यापारी इन्द्रकात त्रिपाठी की मौत का मामला उठाया | bsp mahasachiv satish chandra mishra targets bjp in mahoba | Patrika News

Mahoba : प्रबुद्ध वर्ग सम्मलेन में बीजेपी पर बरसे सतीशचन्द्र मिश्रा, व्यापारी इन्द्रकात त्रिपाठी की मौत का मामला उठाया

locationमहोबाPublished: Aug 29, 2021 07:37:31 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने भारतीय जनता पार्टी ने साधा निशाना

satish_mishra.jpg
महोबा. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में सभी दल जुट गये हैं। पार्टी महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा की अगुआई में बहुजन समाज पार्टी जिलों में प्रबुद्धवर्ग सम्मेलन आयोजित कर रही है। इसी क्रम में रविवार को सतीश चंद्र मिश्र महोबा पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर और शंख बजाकर उनका जोरदार स्वागत किया। महोबा में उन्होंने जनपद के चर्चित इन्द्रकांत त्रिपाठी मौत मामले में शासन-प्रशासन पर निशाना साधा। इतना ही नहीं उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर ब्राह्मण वर्ग की अनदेखी का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रबुद्ध सम्मेलन के माध्यम से ब्राह्मण हमसे जुड़ रहा है। इस सरकार से ब्राह्मण नखुश है। दुखी है। वह हमारे साथ इकट्ठा हो रहा है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि 2022 में ब्राह्मण बसपा की सरकार बनाएंगे।
महोबा पहुंचे सतीश चंद्र मिश्रा ने कहाकि भाजपा सरकार ब्राह्मणों का शोषण कर रही है। उन्होंने कहा कि विकास दुबे का मामला हो या फिर खुशी दुबे का मामला। हत्याओं के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, जबकि बीएसपी सरकार में ऐसा नहीं था। उन्होंने कहा कि बीएसपी सरकार में ब्राह्मणों का सम्मान नहीं रहा है और बड़े-बड़े सरकारी महकमों में अहम पद पर ब्राह्मणों को ही बैठाया गया। सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि बीएसपी का मिशन है कि सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की सरकार बनाते हुए बहनजी को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनने का संकल्प है। वहीं, महोबा के चर्चित इन्द्रकांत मौत मामले में एक वर्ष हो गया मगर अभी तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो