scriptबदमाशों ने किन्नर के घर में जेवर सहित की 10 लाख की चोरी, मचा हड़कम्प | kinnar ke ghar mein chori crime news in hindi | Patrika News

बदमाशों ने किन्नर के घर में जेवर सहित की 10 लाख की चोरी, मचा हड़कम्प

locationमहोबाPublished: Sep 17, 2018 01:58:15 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

चार दर्जन से अधिक सशस्त्र बदमाशों ने किन्नर के घर हमला बोलकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया और मकान को धाराशाही कर दिया है।

kinnar ke ghar mein chori crime news in hindi

बदमाशों ने किन्नर के घर में जेवर सहित की 10 लाख की चोरी, मचा हड़कम्प

महोबा. जनपद के थाना पनवाड़ी में सरेआम दबंगों की दबंगई सामने आई है। चार दर्जन से अधिक सशस्त्र बदमाशों ने किन्नर के घर हमला बोलकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया और मकान को धाराशाही कर दिया है। यही नहीं दबंग 10 लाख की नगदी सहित 5 लाख के आभूषण लूटकर किन्नर को जान से मारने की धमकी देते हुए भागने मे सफल हो गए हैं।

यह है मामला

घटना महोबा जिले के थाना कस्बा पनवाड़ी की है। जहां थाने से चंद कदमों की दूरी पर रहने वाली आशा किन्नर के मकान पर दिनदहाड़े कस्बे के ही निवासी करीम व पप्पू ने लगभग 4 दर्जन साथियों के साथ मिलकर हमला बोल दिया और मकान को क्षतिग्रस्त (पूरा मकान तोड़ डाला) कर दिया। दबंग मकान में रखे 5 लाख के आभूषण व 10 लाख की नगदी लूटकर ले गए हैं। पीड़ित किन्नर आशा का आरोप है कि मेरे गुरू मलका किन्नर ने यह मकान लगभग 40 वर्ष पूर्व अकबर नामक व्यक्ति से खरीदा था। मलका किन्नर की मृत्यु होने के बाद अकबर के पुत्र करीम व पप्पू मकान को अपने पिता का बताकर खाली कराए जाने के लिए किन्नर पर निरंतर दबाव बना रहे थे।

वारदात से जनपद में मचा हड़कंप

आज दिनदहाड़े करीम व पप्पू दोनों भाईयो ने दिल्ली और महोबा से लगभग आधा सैकड़ा लोगों को बुलाकर दिनदहाड़े सब्बल, गैती और फावड़े से आशा किन्नर का मकान जमीदोज कर दिया और मकान में रखे लाखों के बेशकीमती आभूषण तथा 10 लाख की नगदी लूटकर ले गए हैं। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से जनपद में हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। आखिर थाने से चंद कदम की दुरी पर इतनी बड़ी वारदात होने की पुलिस को भनक क्यों नहीं लगी।

पूछताछ करने में जुटी पुलिस

इस पुरे मामले को लेकर एसपी कुंवर अनुपम सिंह बताते है कि आज शाम पनवाड़ी थाना अंतर्गत आशा नामक किन्नर ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसके घर पर तीन दर्जन से अधिक दबंगो ने हमला बोलकर तोड़ फोड़ और लूट की है। मामला मकान विवाद का है।घटना में थाना पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी हुई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो