scriptग्राम पंचायतों में भी गौ संरक्षण समिति ने कार्य किया शुरू, जिलाधिकारी ने दिए यह निर्देश | Mahoba DM strict action over cow protection | Patrika News

ग्राम पंचायतों में भी गौ संरक्षण समिति ने कार्य किया शुरू, जिलाधिकारी ने दिए यह निर्देश

locationमहोबाPublished: Jan 12, 2019 09:37:42 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

महोबा जनपद के चरखारी क्षेत्र में गौ संरक्षण को लेकर प्रशासन बेहद गंभीर नजर आ रहा है।

Mahoba on cow protection

Mahoba on cow protection

महोबा. महोबा जनपद के चरखारी क्षेत्र में गौ संरक्षण को लेकर प्रशासन बेहद गंभीर नजर आ रहा है। जिलाधिकारी सहदेव ने अधिकारियों के साथ गौशाला का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं की हकीकत परखी है। अधिकारियों को गौ संरक्षण के कार्य में लापरवाही न करने के निर्देश दिए गए हैं। नगर पालिका को डीएम ने गौवंशों के लिए चारा पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी सहदेव ने नगर के मेला मैदान में स्थित गौशाला का औचक निरीक्षण करते हुए अधिकारियों से गौ संरक्षण को लेकर किए जा रहे कार्यों की जानकारी हासिल की है। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले भर में ग्राम पंचायतों व नगर पालिकाओं को गौशाला के माध्यम से गौवंशो के संरक्षण के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 19,500 गौवंशों को गौशाला में शिफ्ट कराने का काम किया जा चुका है। जिले की दो नगर पालिका व तीन नगर पंचायतों के साथ 78 ग्राम पंचायतों को गौ संरक्षण के लिए गौशाला की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि गौ संरक्षण को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। गौवंशों को समय पर पानी व भूसा मुहैया कराया जाए। इस मौके पर उपजिलाधिकारी अरूण कुमार श्रीवास्तव, पालिका के अधिशाषी अधिकारी लाल चन्द्र सरोज, लेखा लिपिक अय्यूब खां, नगर पालिका के सभासद मनोज पाठक, मोतीलाल विश्वकर्मा, हरी सिंह कुशवाहा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो