scriptविद्युत विभाग के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन, कर्मचारी हुए हैरान | Mahoba Electricity Staff Shocked public worried Unique performance | Patrika News

विद्युत विभाग के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन, कर्मचारी हुए हैरान

locationमहोबाPublished: Sep 22, 2020 10:25:03 am

Submitted by:

Mahendra Pratap

महोबा में लचर विद्युत व्यवस्था से जनता परेशानविश्व हिन्दू महासंघ और बजरंग दल ने गांधीगिरी करते हुए किया अनोखा विरोध प्रदर्शन

विद्युत विभाग के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन, कर्मचारी हुए हैरान

विद्युत विभाग के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन, कर्मचारी हुए हैरान

महोबा. उत्तर प्रदेश की लचर विद्युत व्यवस्था से जनता परेशान है। पर महोबा में विद्युत व्यवस्था से परेशान दर्जनों लोगों ने अपना विरोध दर्ज अनोखा प्रदर्शन कर कराया है। विश्व हिंदू महासंघ के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग के एसडीओ को खड़ा कर पहले तो उनका टीका किया, फिर फूलों की माला पहनाई और फिर एसडीओ के चरणों मे नारियल फोड़ उनकी आरती की। दरअसल पिछले एक माह से मुख्यालय की विद्युत व्यवस्था बिल्कुल चरमरा गई है। विद्युत व्यवस्था को लेकर कई बार शिकायत की गयी लेकिन विद्युत आपूर्ति में कोई सुधार नही आया। जिसे लेकर आज प्रदर्शन किया गया है।
महोबा की लचर विद्युत व्यवस्था से परेशान विश्व हिन्दू महासंघ और बजरंग दल ने गांधीगिरी करते हुए अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। विद्युत विभाग कार्यालय पहुंचकर बिजली विभाग की जय हो के नारे लगाए और एसडीओ अनूप सिंह का इस लचर व्यवस्था के लिए सम्मान कर डाला। युवाओं के इस सम्मान को देख साहब यह तय नहीं कर पाए कि उनका सम्मान हो रहा है या उनका अपमान। पहले इन कार्यकर्ताओं ने साहब को फूलों की माला पहनाई, फिर टीका लगाकर इनकी आरती भी उतारी यहीं नहीं विद्युत विभाग के गेट पर नारियल फोड़ कर बदहाल विद्युत व्यवस्था के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन कर डाला।
प्रदर्शनकारी युवा कहते है कि महोबा शहर इस समय अंधेरे में डूबा हुआ है। शहर को बमुश्किल 8 से 10 घंटे ही बिजली की आपूर्ति की जा रही है। वर्तमान में उमस भरी भीषण गर्मी में बिजली न रहने से महोबा वासियो का जनजीवन अस्त व्यस्त हो रहा है। कोविड के चलते छात्रों को घर मे ही ऑनलाइन पढ़ाई करनी पड़ रही है ऐसे में विद्युत आपूर्ति न होने से छात्र भी परेशान है। जब इस लाकडाउन मे भी उपभोक्ताओं ने अपनी खर्चो में कटौती कर बिजली का बिल जमा किया है। तो ऐसे में बिजली व्यवस्था में विद्युत विभाग लापरवाही कर रहा है। अगर व्यवस्था ठीक नही हुई यो विश्व हिंदू महासंघ धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो