scriptभाजपा के इतने बड़े नेता का सीएए पर ज्ञान सुन श्रोता हुए लोटपोट | Mahoba Kabrai Nagar Panchayat Chairman Moolchand Kushwaha BJP CAA | Patrika News

भाजपा के इतने बड़े नेता का सीएए पर ज्ञान सुन श्रोता हुए लोटपोट

locationमहोबाPublished: Jan 06, 2020 12:06:04 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

कबरई नगर पंचायत के भाजपा चेयरमैन सैकड़ों कार्यकर्ताओ ओर समाजसेवियों के बीच अपने अल्पज्ञान का किया प्रदर्शन

भाजपा के इतने बड़े नेता का सीएए पर ज्ञान सुन श्रोता हुए लोटपोट

भाजपा के इतने बड़े नेता का सीएए पर ज्ञान सुन श्रोता हुए लोटपोट

महोबा. नागरिकता संशोधन अधिनियम के प्रचार-प्रसार को लेकर भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व जनजागरण जनसंपर्क अभियान से जनता के भ्रम को दूर कर उन्हें जागरुक कर रहा है। वहीं कबरई नगर पंचायत के भाजपा चेयरमैन सैकड़ों कार्यकर्ताओ ओर समाजसेवियों के बीच अपने अल्पज्ञान का प्रदर्शन कर लोगों को गुमराह करने में लगे हुए है। जम्मू कश्मीर से हाल ही में 35ए को 335-A बता रहे है। कश्मीर से वर्षों पहले निकाले गए पंडितों की सख्या 500 सौ-5000 हजार और कभी 500000 लाख बता रहे है। अगर ऐसे ही भाजपा के कानून प्रचारक एक दो और मिल जाए तो वह दिन दूर नही जब यह अभियान सफलता से पहले ही दम तोड़ता नजर आएगा।
भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर देश के तमाम जिलों के साथ महोबा में भी नागरिकता संशोधन अधिनियम की जानकारी को लेकर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा था। भाजपा सांसद से लेकर तमाम पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच एक निजी गेस्ट हाउस में मंच से कानून की जानकारी देने की बारी कबरई के नगर पंचायत चेयरमैन मूलचंद्र कुशवाहा की आई। जिन्हें आप सुनकर फैसला खुद ही कर लीजिए कि जनाब कैसे आम लोगों को नागरिकता संशोधन अधिनियम की जानकारी दे रहे है। नेता जी ने मंच से अपने अल्पज्ञान का जैसे ही पिटारा खोल लोग ठहाके मारकर हंसने लगे! नेताजी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने हमारे 335A बनाया है।
कश्मीर से वर्षों पहले निकाले गए पंडितों की सख्या 500 सौ -5000 हजार और फिर एक कार्यकर्ता के बताए जाने पर 500000 लाख बता पाए। हद तो तब हो गई जब नेताजी ने भरे मंच पर ही अपनी भूल जान कर कहा कि, अरे यार भूल गए कहकर अपना उद्बोधन समाप्त कर दिया तो वहीं नेताजी के समर्थकों ने भी जयश्री राम के नारे लगाने शुरू कर दिए। एक अन्य नेताजी ने तो उनके इस उद्बोधन से प्रभावित होकर मंच पर ही उन्हें माला तक पहना दी। आइए आपको सुनाते है नेता की का ज्ञान……
कार्यक्रम में मौजूद भाजपा सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने नेताजी के इस अल्पज्ञान के सवाल पर कहा कि हमारे जनप्रतिनिधियों को जानकारी है मगर हमारे एक प्रतिनिधि है जिन्होंने बड़ी साफगोई से माना कि उन्हें कम जानकारी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो