scriptबिगड़ती यातयात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सड़क पर उतरी महोबा पुलिस | Mahoba police action over transport system | Patrika News

बिगड़ती यातयात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सड़क पर उतरी महोबा पुलिस

locationमहोबाPublished: Jan 18, 2019 06:27:27 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

महोबा में आये दिन लगते जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस अब सख्त नजर आने लगी है।

mahoba police

mahoba police

महोबा. महोबा में आये दिन लगते जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस अब सख्त नजर आने लगी है। यातायात व्यवस्था को चौकस रखने के लिए यातायात पुलिस के साथ कोतवाली पुलिस चौकन्ना हो गई है। सड़क किनारे खड़े वाहनों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया है। अभियान में वाहनों को जब्त किया गया है। पुलिस ने बैंक अधिकारियों को भी बैंक के आस-पास वाहनों को व्यवस्थित कराने की बात पर जोर दिया है। पुलिस के अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया है। गौरतलब है कि नगर की मुख्य सड़क को चार पहिया वाहन स्वामियोें ने अघोषित पार्किंग बना दिया है। बस स्टैण्ड से आल्हा चौक तक सड़क के किनारे व बीच सड़क में चार पहिया वाहन खड़े होने के कारण यातायात व्यवस्था बाधित हो रहे हैं।
आज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमित भाड़ाना ने यातायात पुलिस के साथ सड़क किनारे खड़े वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया है। कोतवाली पुलिस ने बैंको के आस-पास भी अभियान में बिना नंबर के वाहनों के बिना लॉक के वाहनों को जब्त किया है। दो दर्जन से अधिक वाहनों के पुलिस ने चालान किए हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बैंक अधिकारियों से भी बैंको के आस-पास वाहनों को सलीके से खड़ा कराने की बात पर जोर दिया है। अभियान परमानंद चौराहा के साथ इलाहाबाद बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक के आस-पास चलाया गया है। अभियान में यातायात प्रभारी राजू सिंह, कास्टेबिल अजय कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे है। अभियान से वाहन चालकों के होश उड़ गए है। वहीं आम जनता पुलिस की इस कार्यवाही की जमकर तारीफ कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो