scriptपालिका प्रशासन जल्द शहर को कर देगा रोशनी से जगमग | Mahoba sooner to be lightened with street lights | Patrika News

पालिका प्रशासन जल्द शहर को कर देगा रोशनी से जगमग

locationमहोबाPublished: Mar 14, 2019 10:58:35 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

नगर पालिका ने नगर को रोशन करने का खाका तैयार कर लिया है। एक हजार स्ट्रीट लाइटों से नगर की गलियों को रोशन किया जाएगा।

Mahoba news

Mahoba news

महोबा. नगर पालिका ने नगर को रोशन करने का खाका तैयार कर लिया है। एक हजार स्ट्रीट लाइटों से नगर की गलियों को रोशन किया जायेगा। पालिका के बिजली अनुभाग ने रोड लाइट को बेहतर करने की तैयारी कर ली है। अंधेरे में डूबी गलियां अब दूधिया रोशनी से गुलजार होगी। नगर पलिका ने शहर की अंधेरे में डूबी गलियों को रोशन करने की तैयारी की है। पालिका अध्यक्ष दिलाशा सौरभ तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि नगर पालिका के द्वारा मार्ग प्रकाश व्यवस्था को चौकस करने के लिए एक हजार स्ट्रीट लाइटों की खरीद की गयी है। अंधेरे में डूबी गलियों में स्ट्रीट लाइटों को लगवाने का काम शुरू हो गया है। बताया कि मरकरी के अभाव में कई पोलों में स्ट्रीट लाइट लंबे समय से नही थी। ऐसे में पूरे शहर की गलियों को रोशनी से रोशन किया जायेगा। बताया कि नई बस्तियों में पालिका के द्वारा विद्युत पोल लगवाने का काम किया गया है। अब इन पोलों पर मरकरी लगाने का काम किया जायेगा। उन्होनें पालिका के उपकरणों को क्षति न पहुंचाने की अपील की है। कहा कि पालिका के द्वारा व्यवस्था के लिए कर्मचारियों को लगाया गया है, जो शाम होते ही रोड़ लाइट शुरू करेगें और सुबह होते ही बंद कर देगें। जिससे बिजली की बर्बादी न हो। सार्वजनिक स्थलों पर पालिका ने बेहतर प्रकाश व्यवस्था की तैयारी की है। पालिका के प्रयास से अंधेरे में डूबी गलियां रोशन हो सकेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो