scriptलॉकडाउन में नहीं मिली शराब, लत पूरी करने के लिए युवक ने पिया सैनिटाइजर | man didn't got alcohol drank sanitizer to complete addiction | Patrika News

लॉकडाउन में नहीं मिली शराब, लत पूरी करने के लिए युवक ने पिया सैनिटाइजर

locationमहोबाPublished: Apr 29, 2020 10:47:01 am

Submitted by:

Karishma Lalwani

लॉकडाउन में शराब न मिलने पर युवक ने पिया सैनिटाइजर

लॉकडाउन में नहीं मिली शराब, लत पूरी करने के लिए युवक ने पिया सैनिटाइजर

लॉकडाउन में नहीं मिली शराब, लत पूरी करने के लिए युवक ने पिया सैनिटाइजर

महोबा. कोरोना महामारी (Covid-19) के चलते लागू लॉकडाउन में प्रदेश सरकार ने शराब की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। ऐसे में शराब के शौकीनों को लॉकडाउन खुलने का इंतजार करने के अलावा और कोई रास्ता नहीं है। लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं, जिनमें लॉकडाउन खुलने का सब्र भी नहीं। लोग चोरी छिपे दोगुने दाम पर शराब खरीद कर पी रहे हैं। यहां तक कि नशे के लती लोगों को शराब न मिलने से वे जिंदगी को दांव पर भी लगाने से पीछे नहीं हट रहे। उत्तर प्रदेश के महोबा में शराब की लत बुझाने के लिए एक युवक ने सैनिटाइजर पी लिया। युवक की हालत बिगड़ी तो उसे अस्पताल भर्ती किया गया।
महोबा में शासन के निर्देश पर शराब की दुकानें पूरी तरह बंद हैं। जिले की सीमा से सटे मध्यप्रदेश के ग्राम भडार निवासी विनोद कुमार (30) शराब का लती बताया जा रहा है। लॉकडाउन के चलते उसे कई दिनों से शराब नही मिली। महंगे दाम देने के बाद भी शराब की व्यवस्था नही हो सकी। ऐसे में नशे की लत को पूरा करने के लिए विनोद कुमार ने शराब न मिलने पर सैनिटाइजर पी लिया। सैनिटाइजर में एल्कोहल की मात्रा अधिक होने की जानकारी होने परउसने सैनिटाइजर पी लिया। इसके बाद उसके पेट में दर्द शुरू हुआ। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो