scriptशिया वफ्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिज़वी के खिलाफ मुसलमानों ने किया प्रदर्शन, रासुका लगाने की मांग | Muslim community angry with wasim rizvi do protest | Patrika News
महोबा

शिया वफ्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिज़वी के खिलाफ मुसलमानों ने किया प्रदर्शन, रासुका लगाने की मांग

शहर में शिया सेंट्रल वफ्फ बोर्ड के अध्यक्ष बसीम रिज़वी के खिलाफ मुसलमानों ने विरोध प्रदर्शन किया।

महोबाMar 13, 2021 / 10:26 pm

Abhishek Gupta

Protest

Protest

महोबा. शहर में शिया सेंट्रल वफ्फ बोर्ड के अध्यक्ष बसीम रिज़वी के खिलाफ मुसलमानों ने विरोध प्रदर्शन किया। वसीम रिज़वी द्वारा हाई कोर्ट में कुरआन की 26 आयतों को हटाए जाने की याचिका से नाराज होकर शहर काज़ी आफाक हुसैन के नेतृत्व में इकठ्ठा हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज वसीम रिज़वी के खिलाफ रासुका की कार्यवाही किये जाने की मांग की है।
कलेक्ट्रेट परिसर में मुस्लिम समुदाय की भीड़ ने शिया सेन्ट्रल वफ्फ बोर्ड के अध्यक्ष बसीम रिज़वी के खिलाफ प्रदर्शन किया। दरअसल बसीम रिज़वी द्वारा इस्लामिक किताब कुरआन को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पड़ी और हाई कोर्ट में कुरआन की 26 आयतों को हटाए जाने की याचिका दाखिल किये जाने से मुसलमानों में खासा आक्रोश है। देश में हर जगह मुसलमान वसीम रिज़वी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, तो वहीं महोबा में भी मुसलमानों ने प्रदर्शन कर आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।
शहर काज़ी अफाक हुसैन और सपा नेता रोशन अली छोटे मियां के नेतृत्व में पहुंचे मुसलमानों ने कहा कि वसीम रिज़वी आये दिन इस्लाम को लेकर विवादित टिप्पड़ी करता है, लेकिन अब तो उसने हद ही कर दी और पवित्र किताब कुरआन को लेकर ही विवादित टिप्पड़ी कर दी। यहीं नहीं कुरआन की 26 आयतों को कुरआन से हटाए जाने की याचिका हाई कोर्ट में दी है। सभी मुसलमानों ने याचिका को ख़ारिज किये जाने और वसीम रिज़वी के खिलाफ रासुका की कार्यवाई किये जाने की मांग की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो