script

यूपी के इस जिले में उतरा प्रियंका गांधी का उड़न खटोला, रोड शो के दौरान कई स्थानों पर की गई पुष्प वर्षा

locationमहोबाPublished: Apr 24, 2019 07:15:02 pm

Submitted by:

Neeraj Patel

बुंदेलखंड के महोबा मे आज प्रियंका गांधी अपने प्रत्याशी प्रीतम सिंह के लिए रोड शो करने पहुंची

priyanka gandhi helicopter land for road show in mahoba

यूपी के इस जिले में उतरा प्रियंका गांधी का उड़न खटोला, रोड शो के दौरान कई स्थानों पर की गई पुष्प वर्षा

महोबा. बुंदेलखंड के महोबा मे आज प्रियंका गांधी अपने प्रत्याशी प्रीतम सिंह के लिए रोड शो करने पहुंची। उड़न खटोले (हेलीकॉप्टर) से महोबा पहुंची प्रियंका ने शहर के परमानन्द चौराहे से अपना रोडशो आरम्भ किया। रोडशो में कोंग्रेसियों को समर्थकों द्वारा प्रियंका का गर्मजोशी के साथ किया गया। रोडशो के दौरान कई स्थानों पर समर्थक पुष्पवर्षा करते नजर आये। रोडशो के बाद से कांग्रेसी हमीरपुर-महोबा लोकसभा सीट से जीत की उम्मीद लगाए है।

बुंदलखंड में चुनावी पारा गर्म है। चौथे चरण में होने वाले चुनाव में अपनी किस्मत आजमां रहे प्रत्याशी कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। बीते दिन सीएम योगी ने अपने प्रत्याशी के लिए महोबा में जनसभा की थी तो आज कांग्रेस ने भी जबाब में प्रियंका गांधी का रोड शो कर अपनी ताकत दिखाई है। तक़रीबन 2 बजे हेलीकॉप्टर से महोबा पुलिस लाइन पहुंची प्रियंका का स्वागत कांग्रेस पदाधिकारियों ने किया। शहर के परमानन्द तिराहे से प्रियंका का रोडशो आरम्भ हुआ।

इस दौरान वो गुरुद्वारा आते ही कार से अचानक उत्तर गई और सीधा गुरुद्वारा जा पहुंची। इसके बाद वो पैदल से लोगो से मुलाकात करने लगी। प्रियंका के रोडशो में खासा उत्साह आम आदमी में देखने को मिला। उदल चौक तक चले रोडशो में प्रिंयका चार बार कार से उतारकर पैदल चली और लोगो का अभिवादन स्वीकार किया। रोड शो का लोग गर्मजोशी से स्वागत कर रहे थे। अल्पसंखयक समुदाय के लोगो ने पुष्पवर्षा और गुलाब का फूल भेंट कर प्रियंका का अभिवादन किया।

ट्रेंडिंग वीडियो