scriptसड़क निर्माण कार्य में हो रही लापरवाही, कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना | road construction in mahoba up hindi news | Patrika News

सड़क निर्माण कार्य में हो रही लापरवाही, कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना

locationमहोबाPublished: Jul 10, 2018 02:49:32 pm

शहर में फिलवक्त चारों तरफ निर्माण कार्य चल रहा है, और छोटे, बड़े वाहन शहर के मुख्य मार्गो पर दिन भर फर्राटा भर रहे है।

mahoba

सड़क निर्माण कार्य में हो रही लापरवाही, कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना

महोबा. शहर में फिलवक्त चारों तरफ निर्माण कार्य चल रहा है, और छोटे, बड़े वाहन शहर के मुख्य मार्गो पर दिन भर फर्राटा भर रहे है। जिसके चलते जाम की झंझाटों से नागरिकों को दो चार होना पड़ता है। भीषण गर्मी में घण्टो जाम में फंसे रहने वाले लोग बेहाल हुये जा रहे है। यातायात व्यवस्था पूरी तरह से शहर में चौपट हो रही है। आल्हा चौक से नेहरू इण्टर कालेज पर सड़क पर दिन भर हल्के भारी वाहनों का जमावड़ा रहता है और उन्होंने यहां घोषित अघोषित तौर पर सड़क पर कब्जा जमा रखा, जिसके चलते भी जाम की स्थितियां इस मार्ग पर निर्मित हो रही है।

नगर का रामकथा मार्ग हो या ऊदल चौक, सुभाष चौक, रोडवेज, पाइवेट बस स्टैण्ड, आल्हा चौक, डांक बगला मैदान, मुख्य बाजार, यानी शहर का कोई भी स्थान इस समय जाम से अछूता नहीं है। जाम की स्थिति चहुओर चल रहे शहर में काम से और जटिल हो रही है, कहीं सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है, तो कहीं नाला निर्माण कार्य चल रहा है, निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाली सामग्री को सड़क पर उड़ेल कर रखा गया है, जिससे चलते भी जाम की सूरतेहाल पैदा हो रही है।

यातायात व्यवस्था को बनाये रखने के लिये नगर में पिछले कुछ सालों से वन वे लगा था, वन वे व्यवस्था को बनाये रखने के लिये यहां ट्राफिक पुलिस के साथ होमगार्ड के जवान भी तैनात रहते है बावजूद इसके शहर की यातायात व्यवस्था पटरी से उतरकर दौड़ लगा रहे है, दो पहिया, चौपहिया वाहनों की शहर में भरमार हो रही है, डग्गामार वाहन शहर में बेधड़क दौड़ रहे है जिसके चलते नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि शहर में दौड़ने वाले यह डग्गामार वाहन सवारियां भरने के लिये कही भी खड़े हो जाते है, और घण्टो यह संवारियों की प्रतीक्षा में खड़े रहते है जिसके चलते मार्ग जाम की चपेट में रहता है, व्यवस्था संभालने वालों को यह सब दिखाई नहीं पड़ रहा है। कुल मिलाकर पूरा नगर पिछले कुछ महीनों से जाम की भीषण समस्या का सामना कर रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो