महोबा

सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी की हुई घोषणा, इस पूर्व मंत्री के भाई का नाम हुआ ऐलान

लोकसभा से सपा-बसपा ने गठबंधन ने अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है

महोबाFeb 13, 2019 / 07:57 pm

Karishma Lalwani

सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी की हुई घोषणा, इस पूर्व मंत्री के भाई का नाम हुआ ऐलान

महोबा. हमीरपुर महोबा तिंदवारी लोकसभा से सपा-बसपा ने गठबंधन ने अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। महोबा सपा से पूर्व मंत्री सिद्धगोपाल साहू के भाई संजय साहू को बसपा से प्रत्याशी घोषित किया है। प्रत्याशी की घोषणा करने बसपा के मंडल कोर्डिनेटर लालाराम अहिरवार दल बल के साथ महोबा के एक निजी गेस्ट हॉउस पहुंचे। यहां उन्होंने सभा को सम्बोधित करने के दौरान बसपा से संजय साहू को गठबंधन का लोकसभा प्रत्याशी घोषित की। प्रत्याशी की औपचारिक घोषणा से सपा और बसपा कार्यकर्ताओ में खासा उत्साह है।
 

sp bsp
sp bsp
सपा बसपा खेमे में उत्साह

हमीरपुर महोबा तिंदवारी लोकसभा से बसपा सपा गठबंधन से प्रत्याशी संजय साहू की औपचरिक घोषणा के बाद बसपा और सपा के खेमे में ख़ासा उत्साह है। दोनों पार्टियों से सैकड़ों की तादाद में कार्यकर्ता पहुंचे। घोषणा के बाद बसपा लोकसभा प्रत्याशी संजय साहू ने महोबा में पानी और किसानो की समस्या को मुख्य चुनावी मुद्दा बताते हुए जीत के बाद इन के समाधान की बात कही है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.