scriptसीएए पर भाजपा की पदयात्रा में आज महराजगंज में होंगे दयाशंकर सिंह | BJP Padyatra today in Mahrajganj for CAA | Patrika News

सीएए पर भाजपा की पदयात्रा में आज महराजगंज में होंगे दयाशंकर सिंह

locationमहाराजगंजPublished: Jan 10, 2020 11:10:33 pm

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर देशभर में हो रहे विरोध पर भाजपा (BJP)जा रही अब जनता के बीच

bjp

यहां प्रदेश मुखिया की तलाश में BJP

नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर देशभर में उठे विरोध पर अब भारतीय जनता पार्टी लोगों को इस कानून की उपयोगिता बताते हुए समझाने निकली है। मंडल इकाई तक बैठक व चैपाल करने के बाद भाजपा जनता के बीच जाकर इसकी उपयोगिता बता रही। पार्टी के बड़े नेता अब जिलों में पदयात्रा भी की जा रही। क्षेत्रीय स्तर पर एक बड़ी रैली आयोजित की जाएगी।
Read this also: पांच दिन गोरखपुर रहेंगे आरएसएस सर-संघचालक मोहन भागवत

नागरिकता संशोधन कानून की उपयोगिता बताने के लिए जिला मुख्यालयों पर नौ जनवरी से 13 जनवरी के बीच रैली/पदयात्रा तिरंगे झंडे के साथ निकाली जा रही। 9 जनवरी को कुशीनगर जनपद के पडरौना से इस पदयात्रा का शुभारंभ किया गया। 10 जनवरी को बस्ती जिले में प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में पदयात्रा निकली। 11 जनवरी को महराजगंज जनपद में प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह, 11 जनवरी को देवरिया जनपद में सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, 11 जनवरी को संत कबीर नगर जनपद में प्रदेश सरकार के मंत्री रविंद्र जायसवाल, 13 जनवरी को आजमगढ़ लालगंज में प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश राणा, 13 जनवरी को सिद्धार्थनगर जनपद में प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह तथा 13 जनवरी को बलिया जनपद में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे ।
डॉ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि गोरखपुर क्षेत्र की एक बड़ी रैली/सभा 19 जनवरी को गोरखपुर में होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो