scriptयोगी सरकार का बड़ा खेल, अखिलेश और मायावती के काम को बता रहे अपना, लिखवा दिया नाम | bjp pillor on akhilesh and mayawati government road | Patrika News

योगी सरकार का बड़ा खेल, अखिलेश और मायावती के काम को बता रहे अपना, लिखवा दिया नाम

locationमहाराजगंजPublished: Jun 29, 2018 05:17:32 pm

पूर्व विधायक ने कहा योगी के इशारे पर हो रहा है ऐसा

bjp pillor on akhilesh and mayawati government road

योगी सरकार का बड़ा खेल, अखिलेश और मायावती के काम को बता रहे अपना, लिखवा दिया नाम

महराजगंज. कांग्रेस के किसी नेता ने भाजपा को नेम चेंजर बताया था। इसे लेकर भाजपा चिढ़ सा गई थी जो स्वाभाविक भी था। ग्रामीण और दिल्ली लखनउ की राजनीत से सरोकार न रखने वाले गांव गिरांव के लोग इसका अर्थ नहीं समझ पाए थे और भाजपा पर बिना वजह के आरोप लगाने के लिए कांग्रेस को कोसा भी था, लेकिन अब वे भी भाजपा को नेम चेंजर की संज्ञा से नवाजने लगे हैं। इसकी वजह यह है कि भाजपा के नेमचेंजर की झलक गांव-गांव तक दिखाई देने लगी है।
दसियों साल पुराने कामों का उद्घाटन अथवा अनावरण कर भाजपा खूब वाह वाही लूट रही है। पुरानी सरकार की ऐसी कई योजनाओं पर हल्ला मचाने वाली तब की भाजपा सत्ता में आने के बाद जीएसटी, आधार कार्ड जैसी कई योजनाओं को नगाडा़ पीट कर ऐसे लागू किया जैसे यह उसी की दिमाग की उपज रही हो। अब सड़कों पर उसने अपना हक जताना शुरू कर दिया है। भाजपा शासन काल में बन रही सड़कों पर उसका हक तो वाजिब है, लेकिन दस बीस साल पुरानी बने सड़कों पर भी कब्जा कर अपना बताने का अभियान शुरू कर दिया है।
इसके लिए उसने ग्रामीण इलाकों को जोड़ने वाली सड़कों को निशाना बनाया है। इन सड़कों के प्ररांभ होने वाले छोर पर भाजपा के लाल खंभे गड़ रहे हैं। उस पर पीएम सीएम और विभागीय मंत्री केशव मौर्य का फोटो चस्पा है। नीचे सांसद और विधायकों का नाम प्ररेरक के रूप में दर्ज किया जा रहा है।
भाजपा का यह अभियान किसी एक जिले में नहीं अपितु यूपी के कोने कोने में शुरू है। पीडब्ल्यूडी विभाग अभियान के तहत इस काम को करने में लगा है। अब गांव-गांव दशकों पूर्व बनी ग्रामीण सड़कों पर भाजपा का पिलर लगने की चर्चा चट्टी चैराहों पर होने लगी है। फरेंदा तहसील क्षेत्र के एक ग्रामीण सड़क पर लगे भाजपा पिलर के बारे में स्थानीय लोगों से पूछने पर पता चला कि, वह सड़क कई साल पहले की बनी हुई है। तब भाजपा सरकार में थी भी नहीं। अब भाजपा ने यहां अपना खंभा गाड़ दिया है। वहीं बैठे एक सज्जन ने कहा यही भाजपा के नेम चेंजर का खेल है।
फरेंदा क्षेत्र के पूर्व सपा विधायक विनोद तिवारी ने साफ कहा कि, उन्होंने अपने कार्यकाल में करीब 20 संपर्क मार्गों का निर्माण करवाया जिसपर भाजपा ने अपना पिलर गाड़ दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि, योगी के मुख्यमंत्री बनते ही सड़कों पर पैचिंग का काम हुआ। भाजपा के स्थानीय विधायक बजरंग बहादुर सिंह के परिवार ने करीब चार करोड़ का ठेका हासिल कर दुरूस्त सड़कों पर भी पैचिंग करवाया और अब देख रहा हूं कि, वहां भाजपा का पिलर खड़ा है।
पूर्व विधायक ने कहा कि, केंद्र में भाजपा का कार्यकाल बीतने को है लेकिन ऐसा कोई काम नहीं है जिसे वे अपना बता सके। चुनाव नजदीक है तो उन्हें साधू संत याद आ रहे हैं। रही बात योगी कि तो उनके भी एक साल के कार्यकाल में हत्या बलात्कार आदि के सिवा कुछ नहीं दिख रहा है। इससे हताश योगी सयरकार कुछ नहीं पाए तो यूपी में पिछले सरकारों के कार्यकाल में बनी सड़कों पर कब्जा करने का अभियान चला रहे हैं। केवल फरेंदा के ही पूर्व विधायक नहीं नौतनवा, सिसवा, महराजगजं तथा पनियरा के पूर्व विधायकों की भी शिकायत है कि, उनके कार्यकाल की सड़कों पर भाजपा पिलर खड़ाकर अपना दावा जता रही है।

सड़कें पुरानी जरूर है, लेकिन उनका पैचिंग और मरम्मत इस सरकार ने करवाया है। इसलिए ऐसी सड़कों पर भाजपा का पिलर लगा हुआ है। मरम्मत और पैचिंग वाली सड़कों पर सत्तारूढ़ दल की सरकार का दावा गलत नहीं है।
सचिन कुमारःएक्सईएन पीडब्ल्यूडी महराजगंज

input by- यशोदा श्रीवास्तव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो