scriptकभी दंगो के लिए जाना जाने वाला यूपी आज विकास और सुशासन के लिए जाना जाता है- सीएम योगी | cm yogi ne mahrajganj me virodhiyo par jam kar sadha nishana | Patrika News

कभी दंगो के लिए जाना जाने वाला यूपी आज विकास और सुशासन के लिए जाना जाता है- सीएम योगी

locationमहाराजगंजPublished: Dec 30, 2021 07:36:17 pm

Submitted by:

Punit Srivastava

गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महराजगंज जिले के फरेन्दा में आयोजित भाजपा की जन विश्वास यात्रा को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री विपक्षियों पर काफी आक्रामक दिखे। इस दौरान सीएम ने 437 करोड़ की कई परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

cm_mahrajganj_4.jpg
गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महराजगंज के फरेन्दा में जन विश्वास यात्रा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जनपदवासियों को 437 करोड़ की कई परियोजनाओं की सौगात दी। विपक्षियों पर सीएम ने जमकर निशाना साधा।
इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि आज विपक्ष तीव्र गति से हो रहे
विकास को देख कर घबरा गया है। परिवारवाद व वंशवाद के पोषक आमजन का हित देख बौखला गए हैं। हम किसी भी किमत पर यूपी को परिवारवाद की जागीर नहीं बनने देंगे। डबल इंजन की सरकार ने यूपी को विकास का नया रोल माडल बनाया है। कभी दंगो के लिए जाना जाने वाला यूपी आज विकास और सुशासन के लिए जाना जाता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 से पहले देश का माहौल कैसा था यह आप सभी जानते हैं। लेकिन डबल इंजन की सरकार में आज देश व प्रदेश का माहौल कैसा है, यह सबके सामने है। सरकारों ने अपने स्वार्थ व परिवारवाद की राजनीति के चक्कर में देश व प्रदेश को लूट, खसोट, भ्रष्टाचार और अराजकता का अड्डा बना दिया था। त्योहार आते ही सुबे में दंगा फसाद शुरू हो जाते थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर जनता ने भरोसा जताया तो आज न देश में आतंकवाद का नामोनिशान रह गया और नाही यूपी में दंगा फसाद का।

सीएम ने कहा कि भाजपा ने न सिर्फ गांव के गरीब किसानों, मजदूरों के हित में काम किया बल्कि करोड़ों जनमानस के आस्था का भी सम्मान किया है। अयोध्या में बन रहा भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर इस बात का प्रमाण है कि शासन प्रशासन अगर अपना काम सही ढंग से करेगा, तो विकास भी होगा और अमन चैन भी आयेगा। इस दौरान डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा, केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, सांसद जगदंबिका पाल,विधायक बजरंग बहादुर सिंह,विधायक जयमंगल कन्नौजिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो