scriptदुल्हन की शादी नहींं होने दिया जीजा, ऐन मौके पर दूल्हे को फोन कर कही ये बात, सुनते ही चला गया मंडप से बाहर | jija phone call to groom for not marrige with her sali | Patrika News

दुल्हन की शादी नहींं होने दिया जीजा, ऐन मौके पर दूल्हे को फोन कर कही ये बात, सुनते ही चला गया मंडप से बाहर

locationमहाराजगंजPublished: Jun 30, 2018 05:54:05 pm

ऐन मौके पर दूल्हे को फोन कर कही ये बात, सुनते ही चला गया मंडप से बाहर

महराजगंज. चौक बाजार थाना क्षेत्र के दरहटा गांव में शादी के लिए पहुंचे बरातियों को शुक्रवार को एक युवक की शरारत की वजह शादी होने से रुक गई और दूल्हा पक्ष नाराज होकर बिना दुल्हन के लौट गया।मुकामी पुलिस आरोपी को थाने ले आई है। हालांकि इस बाबत पुलिस को कोई लिखित सूचना नहीं है।

मामला थोड़ा रोमांचक है। शादी में खलल डालने वाला युवक कोई और नहीं वह भी कानूनी रास्ते से लड़की के पिता का दामाद है। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को चौक थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा दरहटा निवासी रामबेलास की लड़की की शादी थी। जिसके लिए निचलौल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा रेगहिया से बारात आई थी। रात भर शादी से जुड़ी रश्मों को बकायदा राजी खुशी पूरा किया जा रहा था। द्वारपूजा और पांव पूजा तक की रश्म को दू ल्हाऔर दुल्हन पक्ष के लोग खूब उत्साह से कर रहे थे। दूल्हा और दुल्हन के पक्ष के लोग उतसाहित होकर डीजे की धुन पर मस्त हो नाच गा रहे थे। इसी दौरान एक फोन कॉल से सारा महौल बदल गया और बारात वापस लौट गई।

दरअसल, चौक बाजार निवासी युवक नीलेश कुछ माह पहले लड़की की छोटी बहन को बहली फुसला कर उससे कोर्ट मैरेज कर लिया। वह नीलेश के साथ रह रही है। जाहिर इस शादी से लड़की के पिता खुश नहीं रहे होंगे। उन्होंने शादी न होने देने की भरसक कोशिश भी होगी। निलेश तभी से तभी से ऩाराज चल रहा था और अपने ससुर को नीचा दिखाने की ताक में था।
उसने शादी के इस अवसर को अपनी बेवकूफी के लिए बेहतर समझा और कर डाली ऐसी नीच हरकत

उसने किसी तरह दूल्हे का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया और फोन कर दूल्हे को शादी से इनकार करने के लिए दबाव बनाने लगा। जब दूल्हा इतने पर भी नहीं माना तो नीलेश ने दूल्हे को धमकाना शुरू कर दिया। यह बात दूल्हे को नागवार लगी और भड़क उठा तथा शादी करने से इनकार करते हुए मंडप से बाहर चला गया। दूल्हा ने इसकी जानकारी अपने परिजनों और बारातियों को दी तो वे लोग भी गुस्सा जाहिर करते हुए वापस लौट गए। इस घटना से परेशान और शर्मिंदा लड़की के पिता ने थाने जाकर पूरा विवरण सुनाते हुए मदद की गुहार कि, लेकिन लिखित में कोई तहरीर नहीं दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी नीलेश को थाने पर ले आई। एसओ का कहना है कि, उनकी कोशिश है किसी तरह शादी हो जाए। आखिर आरोपी भी तो उसी का दामाद है।
input यशोदा श्रीवास्तव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो