scriptमहराजगंज सीट को भाजपा के पंकज चौधरी ने छठवीं बार जीत ली, महागठबंधन को करारी हार | Mahrajganj Lok sabha seat won BJP by more than three and half lakh | Patrika News

महराजगंज सीट को भाजपा के पंकज चौधरी ने छठवीं बार जीत ली, महागठबंधन को करारी हार

locationमहाराजगंजPublished: May 24, 2019 12:39:18 am

छठवीं बार संसद पहुंचेंगे भाजपा के पंकज चौधरी

Pankaj

महराजगंज सीट को भाजपा के पंकज चौधरी ने छठवीं बार जीत ली, महागठबंधन को करारी हार

महराजगंज लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी ने जीत की डबल हैट्रिक पूरी कर ली। 2019 के लोकसभा चुनाव में जीतकर वह छठवीं बार संसद में पहुंचेंगे। पंकज चौधरी ने 340424 मतों के अंतर से जीत हासिल की है।
पंकज चौधरी को इस बार संसदीय चुनाव में 726349 मत मिले हैं। जबकि उनके निकटमत प्रतिद्वंद्वी महागठबंधन प्रत्याशी पूर्व सांसद कुंवर अखिलेश सिंह को 385925 मत मिले। कुल पड़े मतों का 59.2 प्रतिशत मत पंकज चौधरी को मिले जबकि महागठबंधन प्रत्याशी को 31.45 प्रतिशत मत ही हासिल हो सके। कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व पत्रकार सुप्रिया श्रीनेत ने 72516 मत बटोरने में सफल रहीं। यह कुल मतों का करीब 5.91 प्रतिशत वोट है।
महराजगंज लोकसभा क्षेत्र से 1991 में पहली बार पंकज चौधरी भाजपा के सिंबल पर चुनाव लड़े थे। 1996 व 1998 में जीतकर संसद पहुंचे तो उनकी हैट्रिक पूरी हो गई। हालांकि, 1999 में वह चुनाव हार गए। इस बार उनको सपा के कुंवर अखिलेश सिंह ने चुनाव हराया। 2004 में वह चौथी बार जीते। परंतु 2009 में वह चुनाव हार गए। 2014 में चुनाव जीते तो पांचवीं बार सांसद बनने का रिकार्ड बनाया। इस बार वह रिकार्ड मतों से जीतने के साथ जीत की डबल हैट्रिक भी पूरी कर लिए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो