जानकारी के मुताबिक विशुनपुरा गांव में यज्ञ कार्यक्रम के समापन पर शुक्रवार रात में भंडारे का आयोजन हुआ। दूर दराज से साधु आए थे। इसी दौरान तेज आंधी आने से टॉवर की दीवार गिरने से ग्राम सभा रामपुर खुर्द निवासी सदानंद शर्मा (60) व सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पकड़ियार बुजुर्ग निवासी फूलकुमारी (70) की मौत हो गई।वहीं कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा अक्टहवा निवासी सुखली उर्फ भगवती (65) वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिला अस्पताल में वृद्ध महिला का इलाज चल रहा है।
हादसे के बाद मौके पर अफरा- तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस की मदद से घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल महराजगंज ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने सदानंद शर्मा व फूलकुमारी को मृत घोषित कर दिया। सुखली उर्फ भगवती का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
सीओ सदर अजय सिंह चौहान ने बताया कि घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोबाइल टावर की दीवार गिरने से यह हादसा हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।
सीओ सदर अजय सिंह चौहान ने बताया कि घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोबाइल टावर की दीवार गिरने से यह हादसा हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।