scriptचामुण्डा माता का मेला शुरू | Chamunda Mata's fair begins | Patrika News

चामुण्डा माता का मेला शुरू

locationमहाराजगंजPublished: Apr 10, 2017 12:07:00 pm

Submitted by:

pawan sharma

पीपलू. कठमाणा में चामुंडा माता मंदिर में दो दिवसीय मेला रविवार को ध्वजारोहण के साथ शुरू हुआ। मेले को लेकर विधिवत पूजा अर्चना की गई। वैदिक मंत्रोच्चारण से वातावरण धर्ममय हुआ। इसके बाद जयकारे के साथ ध्वजारोहण किया गया। इस मौके काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

tonk

पीपलू क्षेत्र के कठमाणा में चामुण्डा माता मेला उपलक्ष्य में सजाई गई माता की झांकी।

पीपलू. कठमाणा में चामुंडा माता मंदिर में दो दिवसीय मेला रविवार को ध्वजारोहण के साथ शुरू हुआ। मेले को लेकर विधिवत पूजा अर्चना की गई। वैदिक मंत्रोच्चारण से वातावरण धर्ममय हुआ। इसके बाद जयकारे के साथ ध्वजारोहण किया गया। इस मौके काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। मेले को लेकर विभिन्न प्रकार की दुकाने लगी है। सोमवार को मेला उपलक्ष्य में विशेष पूजा अर्चना सहित घुड़दौड़ के कार्यक्रम होंगे।
निकाली शोभायात्रा

पीपलू. कस्बे में रविवार को भगवान महावीर जयन्ती उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाले जाने का आयोजन हुआ। शोभायात्रा दिगम्बर जैन मंदिर से सुबह 8 बजे रवाना हुई। इसमें आगे आगे बालक हाथों में ध्वज पताका लिए चले। इसके पीछे श्रद्धालु बैण्ड की मधुर धुनों व जयकारों के साथ चले। वहीं विमान में विराजित भगवान महावीर की जगह-जगह पुष्प वर्षा करते हुए आरती कर स्वागत किया। शोभायात्रा का विभिन्न समाजों ने स्वागत करने सहित पूजा-अर्चना की। जुलूस पुन: जिनालय पहुंच विसर्जित हुआ। जहां धर्मसभा हुई।

ट्रेंडिंग वीडियो