scriptसपा नेता विनोद तिवारी का पीएम मोदी पर हमला, कहा- युवाओं को कर रहे गुमराह | Sp leader Vinod Tiwari allegation on Pm narendra Modi | Patrika News
महाराजगंज

सपा नेता विनोद तिवारी का पीएम मोदी पर हमला, कहा- युवाओं को कर रहे गुमराह

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार पूर्व सरकार की योजनाओं को अपना बता कर देश को गुमराह कर रहे हैं।

महाराजगंजFeb 09, 2018 / 09:27 pm

Akhilesh Tripathi

sp leader Vinod Tiwari

सपा नेता विनोद तिवारी

महाराजगंज. समाजवादी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर फरेंदा विधान सभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को पूर्व विधायक विनोद तिवारी के आवास पर आयोजित हुई। जिसमें प्रदेश व केंद्र की सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए केंद्र व प्रदेश में झूठ व फरेब पर बनी सरकार बताया।
बैठक में पूर्व विधायक विनोद तिवारी ने कहा कि पूरे देश में भाजपा सरकार झूठ की राजनीति कर रही है। देश के पीएम युुवाओं को चाय पकौड़ी बेचने की नसीहत दे कर इसे रोजगार बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार पूर्व सरकार की योजनाओं को अपना बता कर देश को गुमराह कर रहे हैं। मोदी देश के पहले पीएम हैं जिन्हे पिसान पोतकर भंडारी कहा जा सकता है। 60 दिन का समय मांगने वाले मोदी जी अब 2022 का सपना दिखा रहे हैं।
नगर पंचायत के प्रथम चेयरमैन जयप्रकाश लाल ने कहा किसानों के फसल को पशु नष्ट कर रहे हैं। जिससे किसान की पसीने की कमाई बर्बाद हो रही है। सीएम योगी के डर से किसान पशुओं को अपने खेतों से हाकने में डर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपी की ऐसी पहली सरकार है जिसके कार्यकाल में कानून व्यवस्था तार तार है और पुलिस सरकार के संरक्षण में फर्जी इनकाउंटर में व्यस्त है।
पूर्व जिला उपाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि कार्यकर्ता क्षेत्र में जाकर पार्टी की योजनाओं व सपा सरकार में कराये गये कार्यो को जनता को बताएं। इस झूठी सरकार से निपटने के लिए जनता को अपनी सरकार का सच बताना होगा।
विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मदन गोपाल यादव ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। बिना उनके सहयोग के कोई लड़ाई नही जीत सकते। कार्यक्रम का संचालन विनोद जायसवाल ने किया। इस दौरान रामकिशुन, राजू खान, गौरी शंकर मालवीय, रविद्र मिश्रा, नीरज गौड़, रमेश सैनी, देवेंद्र पाडेंय, दिलीप तिवारी, उमेश उपाध्याय, रियाज, अनिल आदि उपस्थित रहे।
BY- YASHODA SRIVASTAVA

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो