scriptरिश्तेदारी से घर लौट रहे थे साइकिल सवार, बाइक के धक्के से घायल | Two injured in road accident | Patrika News

रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे साइकिल सवार, बाइक के धक्के से घायल

locationमहाराजगंजPublished: Feb 08, 2018 11:50:32 pm

Submitted by:

Ashish Shukla

अस्पताल में चल रहा घायलों का उपचार

road accident

road accident

महराजगंज. जनपद के कोठीभार थानाक्षेत्र के ग्राम सभा बैजनाथपुर के पास रिश्तेदारी से लौट रहे साइकिल सवार दो युवक तेज रफ्तार बाइक के धक्के से घायल हो गए। घायलों का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा पर चल रहा है। घटना गुरूवार दोपहर की बताई जाती है।
जानकारी के अनुसार विकास खंड मिठौरा अंतर्गत ग्राम सभा सोनिया बरवां निवासी 55 वर्षीय सितई व ग्राम सभा गौनरिया राजा निवासी हरिलाल(35) कुशीनगर जनपद के खड्डा थानाक्षेत्र के जीयनपुर गांव स्थित अपने रिश्तेदार के घर गए हुए थे। वहां से दोनों एक ही साइकिल पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। दोनों की साइकिल अभी सिसवा ब्लॉक के ग्राम सभा बैजनाथपुर के पास ही पहुंची थी कि तभी पीछे की तरफ से तेज रफ़्तार आ रहे एक अज्ञात बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें साईकिल चला रहा हरिलाल व पीछे बैठे सितई छिटक कर दूर जा गिरे। दोनों को गहरी चोट आई है। आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बाइक सवार युवक भागने में सफल हो गया।

घायलों को पहुंचाया अस्पताल

आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा पहुंचाया। जहां दोनों का उपचार चल रहा है। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। जानकारी पाकर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। बताया जाता है कि चिकित्सकों ने दोनों ही घायलों को अस्पताल में भर्ती करने की सलाह दी है।
आए दिन हो रही दुर्घटनाएं

क्षेत्र में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिसकी वजह से लोग घायल हो रहे हैं। क्षेत्रवासियों की मानें तो वाहन से दूर की बात, पैदल चलने में भी डर लगता है कि कब किधर से कौन सा वाहन आकर धक्का देकर निकल जाएगा। अधिकतर दुर्घटनाओं का कारण तेज रफ्तार एवं नए लड़कों द्वारा वाहन के परिचालन को बताया जाता है।
Input By : यशोदा श्रीवास्तव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो