सांप ने महिला को दो दिनों में इतनी बार डसा, फिर भी नहीं मरी, जानिये सांप का क्या हुआ
घटना पूरे इलाके में चर्चा में का विषय बनी हुई है।

महाराजगंज. यूपी के महाराजगंज में हैरान कर देने वाली घटना हुई है। एक महिला को जहरीले सांप ने दो दिन काटा। सांप इतना जहरीला था कि महिला शायद ही बच पाती, लेकिन कहते हैं न जाको राखे साइयां मार सके न कोय। सांप ने उसे एक से ज्यादा बार काटा, फिर भी वह बच गयी। इस घटना की चर्चा पूरे इलाके में है।
मामला महाराजगंज के खरहरवां गांव का है। जानकारी के मुताबिक यहां के निवासी रिंकू की पत्नी रामरती को बीते गुरुवार को घर में काम करते समय उसके पैर पर एक जहरीले सांप ने डस लिया। सांप काफी बड़ा था। महिला ने शोर मचाया तो लोग आ गए, लेकिन तब तक सांप वहां से भाग गया। तत्काल उसे बनकटी अस्पताल ले जाया गया, जहां जल्दी इलाज शुरू हुआ और महिला की जान बच गयी। महिला बच गयी थी, लेकिन सांप न तो मरा था और न ही वह भागा था। दो दिन बाद शनिवार को फिर रामरती के दूसरे पैर में सांप ने काट लिया। एक बार फिर देर किये बिना उसे बनकटी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। जहां तत्काल इलाज मिलने से महिला की जान बच गयी। डॉक्टरों ने उसे खतरे से बाहर बताया है।
घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गयी, लेकिन रामरती के परिवार की चिंता बढ़ गयी। सांप दो बार काट चुका था और मौका रहते परिवार किसी जान के नुकसान से बच गया था, लेकिन जिंदा जहरीला सांप घर में छिपा होने के चलते दहशत और चिंता बढ़ गयी। अब परिजन सांप को खोजने के लिये सपेरों की मदद ले रहे हैं। जानकारी के मुताबिक अब तक सांप नहीं को नहीं निकाला जा सका है।
By Correspondence
अब पाइए अपने शहर ( Mahrajganj News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज