scriptआज का राशिफल: आज इन 4 राशि वालों को होगा लाभ ही लाभ, बाकी रखें धैर्य | 17 November Rashifal by name and date aaj ka rashifal | Patrika News

आज का राशिफल: आज इन 4 राशि वालों को होगा लाभ ही लाभ, बाकी रखें धैर्य

locationमैनपुरीPublished: Nov 17, 2018 10:45:30 am

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की स्थिति हमारे वर्तमान और भविष्य को प्रभावित करती है। जानिए आज के राशिफल के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

rashifal

आज का राशिफल: आज इन 4 राशि वालों को होगा लाभ ही लाभ, बाकी रखें धैर्य

मेषः-आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेंगे। जमीन-जायदाद से सम्बन्धित क्षेत्रों में लाभ मिलेगा। नए प्रेम सम्बन्ध स्थापित करने का प्रयास करेंगे।

वृषः आपके गुप्त शत्रु बढ़ेंगे। आपका सगे-सम्बन्धियों के साथ चल रहे सम्बन्धों में सुधार होगा। आपको मानसिक चिन्तायें अधिक रहेंगी।
मिथुनः- आप अपनी बातों को सत्य साबित करने में सफल रहेंगे। आपकी तन्त्र-मन्त्र साधना में रूचि अधिक रहेगी। आपका मन अध्यात्म पूजा-पाठ की ओर बढ़ेगा। आपकी शिक्षा की ओर रूचि बढेगी एवं नये कार्य सीखने की इच्छायें प्रबल होगी।
कर्कः- आपको सरकार द्वारा मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है। आपको मुख सम्बन्धी रोग होने की सम्भावना रहेगी। आपकी माता को कष्ट होगा या माता से दूर जाना पड़ सकता है।

सिंहः-आज आप जनता के प्रिय रहेगें, आप में एक विशेंष आर्कषण रहेगा। आपकी पैतृक सम्पत्ति पर विवाद होने की सम्भावना है। यदि भाई-बहिन से कोई पुराना मन-मुटाव चला आ रहा है तो सम्बन्धों में सुधार होगा।
कन्याः- इस समय में आपको गुप्त-विद्याओं एवं गुप्त शक्तियों का ज्ञान बढ़ेगा। आपके पुराने रुके हुए कार्य थोड़े सहयोग से ही पूर्ण होंगे। इस समय में आपके संचित धन में वृद्धि होगी। आपको अपने पूर्वजों से धन मिलने का योग बन सकता है।
तुलाः- नये व्यापार की योजनायें बनायेंगे साझेदारी या पत्नि के साथ व्यापार में लाभ होगा। आप अपने व्यापार में कुछ नया कार्य जोडना चाहते है तो आप कर सकते है। इस समय में आपके जीवन में सुख, शान्ति, मान-सम्मान, प्रतिष्ठा आदि प्राप्त होगी।
वृश्चिकः- आपके विरोधी एवं शत्रुओं की वृद्धि होगी। नौकरी बदलनी भी पड़ सकती है। आप अनावश्यक कार्यो में व्यय करेंगे।

धनुः- आप अपनी सलाह अन्य व्यक्तियों को सोच-समझकर देंगे यदि वह व्यक्ति आपकी सलाह मानता है तो उसे लाभ की प्राप्त होगी आप कठिन मेहनत से ही अपने कार्यों में सफल हो सकेंगे। आज आपको हर क्षेत्र में लाभ की प्राप्त होगी।
मकरः- आपको ननिहाल की ओर से प्रेम एवं सहयोग मिलने की सम्भावना रहेगी। आपके ससुराल पक्ष से सम्बन्ध सुधरेंगे एवं सुख का अनुभव करेंगे। यदि आप विवाहित नहीं है तो आपका स्त्रियो की ओर आकर्षण बढेगा। नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आप सफल होंगे।
कुम्भः- यदि आपके छोटे भाई-बहिन आपसे सहयोग चाहेंगे तो आप मन से सहयोग करने को तैयार रहेंगे। आपके चलते हुए कार्यों में बाधाएं उत्पन्न होंगी एवं धन हानि की सम्भावना बढ़ेगी। आज बोलने की अच्छी क्षमता होगी।
मीनः- यदि आप विद्यार्थी हैं तो आपकी शैक्षणिक शिक्षा में मन अधिक लगेगा। आपके प्रति प्रेम-भाव की भावना कम रहेगी। आपको कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो