यहां दो सगे भाइयों ने 30 साल की ग्राम प्रधान को ही बना लिया हवस का शिकार, बहाने से घर बुुलाकर किया गैंगरेप
मैनपुरीPublished: Oct 14, 2023 08:22:11 pm
Mainpuri Gangrape: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में 30 साल की ग्राम प्रधान से दो सगे भाइयों ने गैंगरेप कर डाला। दोनों ने काम के बहाने उसे अपने घर बुलाया था। इसके बाद तमंचे के बल पर वारदात को अंजाम दिया। आइए जानते हैं पूरा मामला…


मैनपुरी में ग्राम प्रधान को बंधक बनाकर किया गैंगरेप
Mainpuri Crime: यूपी के मैनपुरी जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां ग्राम पंचायत के विकास और सुरक्षा की जिम्मेदारी उठाने वाली 30 साल की महिला ग्राम प्रधान यौन शोषण का शिकार हो गई। इसके बाद पुलिस ने उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। मजबूर होकर महिला ग्राम प्रधान ने एसीजेएम द्वितीय की कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। एसीजेएम ने पुलिस को मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया। इसके बाद मैनपुरी पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।