scriptAaj Ka Dainik Rashifal 13 September 2018 : मेष और कर्क राशि के जातकों को धन लाभ का योग, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन | Aaj ka rashifal 13 September dainik horoscope aquarius zodiac sign | Patrika News
मैनपुरी

Aaj Ka Dainik Rashifal 13 September 2018 : मेष और कर्क राशि के जातकों को धन लाभ का योग, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj ka Rashifal 12 September 2018 in Hindi: आज का राशिफल, Choose your rashi from the list below to view Today Horoscope of Arise, मेष, Taurus, व्रषभ, Gemini,मिथुन, Cancer, कर्क, Leo, सिंह, Virgo, कन्या, Libra, तुला, Scorpio, वृश्चिक, Sagittarius,धनु, Capricornus, मकर, Aquarius,कुंभ, Pisces, मीन

मैनपुरीSep 13, 2018 / 01:51 pm

Bhanu Pratap

aaj ka rashifal today Horoscope 12 september 2018 ka rashifal ganesh

aaj ka rashifal today Horoscope 12 september 2018 ka rashifal ganesh

आज है गुरुवार। 13 सितम्बर, 2018। गणेश चतुर्थी भी है आज। गणेश जी विघ्नहर्ता हैं। उनकी पूजा करने वालों के सभी कार्य सफल होते हैं। ग्रहों की चाल, स्थिति बदलने और एक राशि से दूसरी राशि में आने पर हमारे जीवन और दैनिक क्रियाओं पर प्रभाव पड़ता है। हमारे जीवन को ग्रह संचालित करते हैं। ज्योतिष ग्रहों की चाल के आधार पर भविष्य बताता है। हम आपको बता रहे हैं कि आज का दिन कैसा रहेगा। मेष और कर्क राशि के जातकों की गोचर कुंडली के धन भाव में चंद्रमा होने से धन लाभ के योग बन रहे हैं। वृष राशि के जातक नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। यहां पढ़िए आज आपके जीवन में क्या घटित होने वाला है। काम बनेंगे या बिगड़ेंगे। क्या करें कि सफलता मिले।
Aries (मेष)
गोचर कुंडली के धन भाव में चंद्रमा होने से धन लाभ के योग बन रहे हैं। इनकम बढ़ सकती है। कर्जा चुकाने के भी योग हैं। पैसों से जुड़े मामलों को लेकर आपकी सोच में बदलाव हो सकता है। कोशिश करेंगे, तो पैसों की स्थिति में सुधार होने की संभावना है। मेहनत के जरिए धन लाभ हो सकता है। एक्स्ट्रा काम आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। लोगों से मिलना और बातें करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। उनसे आपको कामकाज की नई बातें पता चल सकती हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिलने के भी योग हैं। किसी एक व्यक्ति के साथ आपके संबंधों के बीच कोई मामला सुलझने के योग हैं। संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में अधिकारी आपसे खुश हो सकते हैं। नई जिम्मेदारी मिलने की भी संभावना है।
Taurus (वृष)
कोई बड़ा काम आपको अकेले ही करना पड़ सकता है। ऑफिस में कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं। किसी समस्या का समाधान भी आज आपको मिल सकता है। दोस्तों से जुड़े किसी काम में उलझ सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने में आनंद मिलेगा। पैसों के मामलों को लेकर तनाव कम हो सकता है। बिजनेस के बहुत से मामलों में परिवार की मदद मिल सकती है। नए कारोबार की शुरुआत होने के योग हैं। बिजनेस से जुड़ा सौदा आपके फेवर में हो सकता है। न्यायालयीन कामों में जीत मिलने के योग हैं। कुल मिलाकर आपके लिए दिन अच्छा कहा जा सकता है।
Gemini (मिथुन)
साथ काम करने वाले कुछ लोग आपके लिए मददगार हो सकते हैं। जिनसे आपने शायद ही कोई उम्मीद रखी हो वो आज आपकी मदद कर सकते हैं। सकारात्मक दिशा में बढ़ने की कोशिश करें। पैसों का कोई पुराना मामला सुलझाने की भी कोशिश आप कर सकते हैं। पढ़ाई में भी मन लगेगा। बिजनेस के लिए यात्रा हो सकती है। संयम रखें।
ganesh chaturthi 2018
Cancer (कर्क)
चंद्रमा के प्रभाव से धन लाभ हो सकता है। फायदा होगा। संबंधों में सुधार हो सकता है। सबका सम्मान करें। आपके फैसलों में सटीकता रहेगी। नए बिजनेस के लिए आपकी कोशिशें सफल हो सकती हैं। बिजनेस और नौकरी में भी सफलता के योग हैं। विवाह योग्य लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। कन्फ्यूजन की स्थिति बनने पर अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। नौकरी या बिजनेस में आने वाले मामलों पर बातचीत करने के लिए अच्छा समय है। प्रेमी के साथ चल रहा तनाव सुलझने की संभावना है। कोई बड़ा फैसला लेना हो तो अपने साथियों से सलाह लें।
Leo (सिंह)
जॉब या बिजनेस संबंधी कोई नई योजना बन सकती है। अपने दोस्तों के साथ कुछ मामलों पर बात करने के लिए आप बहुत बेचैन हो सकते हैं। आज आप दूसरों की भावनाएं आसानी से समझ सकेंगे। बिजनेस में सफलता के लिए फूर्ति से काम करना जरूरी है। कॉन्फिडेंस के दम पर ही आप आगे बढ़ पाएंगे। कार्यक्षेत्र में साथ के लोगों से मदद मिल सकती है। कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। नौकरी में नया काम मिलने के योग हैं। इनकम के नए रास्ते सामने आ सकते हैं।
Virgo (कन्या)
इस राशि के कुछ लोगों को किस्मत का साथ मिल सकता है। कम मेहनत में भी ज्यादा फायदा हो सकता है। कुछ मामलों में दिन अच्छा कहा जा सकता है। नई दिशा में भी आप आगे बढ़ सकते हैं। बिजनेस का कोई अटका हुआ मामला आज निपट सकता है। अधिकारी आपसे इम्प्रेस हो सकते हैं। कोई बड़ा फैसला लेने जा रहे हैं तो भरोसेमंद लोगों से बात करें। उपयोगी सलाह मिल सकती है। कार्यक्षेत्र के बड़े काम संयम से निपटाएं। आप जिस ढंग से बातचीत करेंगे, उससे दूसरे लोग आपके फेवर में हो सकते हैं। कार्यस्थल पर आपके लिए अच्छी स्थितियां बन सकती हैं।
ganesh chaturthi 2018
Libra (तुला)
आज आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। नौकरी में सारी चीजों को सामान्य रखने के लिए आपको अपने स्तर पर कुछ न कुछ प्रयास करने चाहिए। इससे आने वाले दिनों में आपको ही फायदा हो सकता है। अपने कामकाज में ईमानदारी रखें। फायदा हो सकता है। अपने दायरे से बाहर निकलने की कोशिश कर सकते हैं। मकान या नए वाहन से फायदा होने की संभावना है। कारोबार के लिए नए लोगों से कॉन्टैक्ट होंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली हो सकती है।

Scorpio (वृश्चिक)
आपकी संवेदनशीलता चरम पर हो सकती है। फालतू कामकाज से दूर रहकर अपने काम पर ध्यान देने की कोशिश करें। आप अपने विचारों में थोड़ा बदलाव ला सकते हैं। खान-पान और पहनावे में भी कुछ बदलाव का मूड बन सकता है। पैसा कमाने के नए मौके सामने आ सकते हैं। पैसों से आपकी कोई बड़ी समस्या सुलझने के योग हैं। कुछ जरूरी लोगों से मुलाकात हो सकती है। बिजनेस में बड़ा फायदा हो सकता है। साथियों से मदद मिल सकती है। जीवनसाथी की सेहत की चिंता रहेगी।

Sagittarius (धनु)
किए गए कामों को एक बार और देख लें। दबाव या तनाव कम हो सकता है। निवेश या लेन-देन से जुड़े नए अवसर सामने आ सकते हैं। रूटीन लाइफ के अलावा भी आज आप कोई काम शुरू कर सकते हैं। आप किसी काम को और आगे बढ़ाने पर विचार कर सकते हैं। पुराने दुश्मनों पर जीत हो सकती है। संबंधों का फायदा मिलने के भी योग बन रहे हैं। कारोबार में सफलता मिल सकती है। अधिकारी आपके कामकाज की तारीफ कर सकते हैं। पति-पत्नी के बीच संबंध मजबूत हो सकते हैं।
ganesh chaturthi 2018
Capricorn (मकर)
जो चीजें आपके कंट्रोल के बाहर थीं। आज वो आपके ही नियंत्रण में हो सकती हैं। धन लाभ के बड़े मौके भी आपको मिल सकते हैं। पैसों के मामलों में अच्छी सफलता के योग बन रहे हैं। पैसों से जुड़ा कोई नया मौका आपको मिल सकता है। आज आप उसका पूरा फायदा भी उठा सकते हैं। बिजनेस या जो भी आपकी आर्थिक गतिविधि है, आप उससे भावनात्मक तौर पर जुड़ सकते हैं। ऑफिस और बिजनेस में सभी से विनम्रता से पेश आने पर आप आगे बढ़ सकते हैं। दूर स्थान से कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं। किसी नजदीकी दोस्त के साथ रिश्तों में बदलाव हो सकता है। आपको कुछ जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। आत्मविश्वास बढ़ सकता है।

Aquarius (कुंभ)
दोस्त या रिश्तेदारों को आपकी कमी महसूस हो सकती है। किसी मौके पर कुछ अच्छी मुलाकातें और यहां तक कि कुछ धन लाभ भी आपको हो सकता है। आप कुछ खास रिश्तों को मजबूत बनाने की कोशिश कर सकते हैं। अपने आपको जताने की कोशिश भी आज आप कर सकते हैं। कुछ जरूरी काम समय पर पूरे होने के योग हैं। आज शुरू किए कामों को लेकर आप गंभीर और जिम्मेदार हो सकते हैं।

Pisces (मीन)
किसी बड़ी योजना को पूरा करने की प्लानिंग बना सकते हैं। ऑफिस में आपको जिम्मेदारी वाला काम भी मिल सकता है। जिसको पूरा करेंगे तो आपको फायदा हो सकता है। नई वस्तु खरीदने के योग बन रहे हैं। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है जो आने वाले दिनों में आपकी मदद करेगा। आपके सोचे हुए काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। माता से सुख मिलेगा। पुराने दोस्तों से भी मुलाकात हो सकती है। आज आप नए कारोबार की रुपरेखा भी बना सकते हैं। बिजनेस बढ़ सकता है। जीवनसाथी से सहयोग मिलने के योग हैं।
आपका दिन सुखमय रहे, आनंदमय रहे, यही ईश्वर से प्रार्थना एवं कामना करते हैं।

प्रस्तुतिः आचार्य उमेश वर्मा

संजय प्लेस, आगरा

मोबाइलः 9219615700

ganesh chaturthi 2018

Home / Mainpuri / Aaj Ka Dainik Rashifal 13 September 2018 : मेष और कर्क राशि के जातकों को धन लाभ का योग, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो