scriptRashifal: इन राशि वालों के घर में होगी कलह, रहें सावधान, सिंह, तुला, धनु, मकर राशि वालों के लिए बड़ा धनलाभ का योग | Aaj ka rashifal 5 January aquarius zodiac sign dainik horoscope | Patrika News

Rashifal: इन राशि वालों के घर में होगी कलह, रहें सावधान, सिंह, तुला, धनु, मकर राशि वालों के लिए बड़ा धनलाभ का योग

locationमैनपुरीPublished: Jan 05, 2019 08:46:41 am

जानिये क्या कहते हैं मेष, वृष, मिथुन के साथ अन्य राशि वालों के सितारे।

Aaj ka rashifal

Aaj ka rashifal

Aries (मेष)
सामाजिक महत्‍व के कार्यों में व्‍यस्‍तता रहेगी। किसी अनचाहे व्‍यक्ति से मुलाकात होने से मन खिन्‍न रहेगा। अाजीविका के साधनों में बढ़ोतरी होगी। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी।

Taurus (वृष)
जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है। प्रेम संबंधों के उजागर होने का भय है। व्‍यापार में धन हानि की संभावना है। परिवार के बुजुर्गों का प्रेम व आशीर्वाद मिलेगा। अधिकारी आपको सहयोग करेंगे।
Gemini (मिथुन)
किसी पर ज्‍यादा भरोसा न करें। अधिकारी आप पर मेहरबान रहेंगे। आत्‍मविश्‍वास से भरे रहेंगे। व्‍यापार में परिवर्तन की योजना बन सकती है। शैक्षणिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। यात्रा शुभ।

Cancer (कर्क)
विद्यार्थियों की मेहनत सफल होगी। मन में सकारात्‍मक विचार आएंगे। पति पत्‍नी के बीच अच्‍छी समझ रहेगी। व्‍यापार में कोई फैसले जल्‍दबाजी में न लें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं।
Leo (सिंह)
सामाजिक ग‍तिविधियों में भाग ले सकते हैं। परिवार का स्‍नेह आप पर बना रहेगा। अधिकारी आपकी मदद कर सकते हैं। लंबी यात्रा पर जाना अर्थ लाभ दे सकता है। रुके कार्य गति पकड़ेंगे।
Virgo (कन्या)
अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेेंगे। कानूनी कार्यों में अड़चन आ सकती है। मित्रों के साथ मौजमस्‍ती में समय बीतेगा। खानपान में संतुलन रखें। दांपत्‍य जीवन मधुर रहेगा। निवेश लाभदायक।

Libra (तुला)
व्‍यापारिक हालात अापके पक्ष में रहेंगे। समाज में सम्‍मानित हो सकते हैं। अविवाहितों के लिए वैवाहिक प्रस्‍ताव आ सकते हैं। अनावश्‍यक क्रोध से बचें। सेहत में उतार चढ़ाव हो सकता है।
Scorpio (वृश्चिक)
मित्राें से अनबन हो सकती है। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। व्‍यापार के नए अनुबंध हो सकते हैं। ईश्‍वर के प्रति आस्‍था बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष बेहतर रहेगा।
Sagittarius (धनु)
व्‍यापारिक योजनाएं कार्यरुप में परिणत होंगी। सामाजिक क्षेत्र में आपका वर्चस्‍व बढ़ेगा। कोर्ट कचहरी के निर्णय आपके पक्ष में हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष सुदृढ़ रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार में खुशहाली रहेगी।

Capricorn (मकर)
भौतिक सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। मनोबल में वृद्धि होगी। परिजनों का प्रेम व सहयोग मिलेगा। व्‍यापार में मुनाफा व नौकरी में अनुकूल स्थिति रहेगी। आपका आकर्षण बढ़ेगा। सेहत उत्‍तम।
Aquarius (कुंभ)
दैनिक कार्य में रुकावटें आएंगी। संतान की गतिविधियों से मन कुछ परेशान हो सकते हैं।वाद विवाद की स्थिति न बनने दें। सरकारी कार्य निर्वहन पूरे होंगे।मित्रों की सलाह से महत्‍वपूर्ण काम बनेंगे।

Pisces (मीन)
मित्रों से अनबन हो सकती है। कहीं से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। भाई बहन के बीच प्रेम बढ़ेगा। निवेश लाभकारी साबित होगा। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्‍व बना रहेगा। मन प्रसन्‍न रहेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो