script

मैनपुरी दुर्घटना में छह मृतकों की शिनाख्त, अखिलेश यादव घायलों से मिले, देखें वीडियो

locationमैनपुरीPublished: Apr 21, 2019 12:20:57 pm

Submitted by:

suchita mishra

मृतकों में डॉक्टर और प्रोफेसर भी शामिल, लखनऊ, कानपुर, रायबरेली, वाराणसी के हैं मृतक

accident

accident

मैनपुरी। रविवार तड़के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बस सामने खड़े ट्रक में घुस गई। सात लोगों की मौत हो गई। करीब 20 से अघिक लोग घायल हो गए। प्रशासन ने घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। सात मृतकों में से छह की शिनाख्त हो गई है। 13 घायलों के नाम पते पता चल गए हैं। मरने वालों में एक प्रोफेसर और एक डॉक्टर भी है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने घायलों का हालचाल लिया।
सैफई मेडिकल कॉलेज पहुंचे अखिलेश

अखिलेश यादव मेडिकल कॉलेज, सैफई में घायलों से मिले। उनसे बातचीत की। चिकित्सकों से मिले। उनसे कहा कि घायलों का समुचित इलाज किया जाए। कोई कमी न रहे। अगर कोई मदद चाहिए तो हम इसके लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि यह अस्पताल न होता तो घायलों को दिल्ली, आगरा जाना पड़ता।
दिल्ली से वाराणसी जा रही थी बस

दुर्घटना मैनपुरी करहल एक्सप्रेस वे के 87वें किलोमीटर पर हुई। बताया गया है कि एक वातानुकूलित बस दिल्ली से वाराणसी जा रही थी। करहल के पास ट्रक से टकरा गई। जिस समय यह घटना हुई, अधिकांश यात्री सो रहे थे। जब तेज धमाका हुआ तो उनकी आँख खुली। इस हादसे में सात लोगों कीमौत हो गई। कई घायलों की हालत गंभीर है। ड्राइवर को नींद आने से हादसा हुआ।
 

छह मृतकों की शिनाख्त

हादसे में मरने वाले छह लोगों की पहचान हो गई है। एक युवक अज्ञात है।
1.विदुषी (7) पुत्री शिशिर शुक्ला निवासी 40-ए तिवारीपुरम, पुरानी चुंगी थाना कृष्णानगर, लखनऊ
1.शिशिर शुक्ला (36) पुत्र रामनरायण शुक्ला निवासी 40-ए तिवारीपुरम, पुरानी चुंगी थाना कृष्णानगर, लखनऊ
3. डॉ. शशांक यादव (28) पुत्र श्यामलाल यादव निवासी आचार्यनगर जेल रोड रायबरेली
4.पिंकू (22) पुत्र दयालू सिंह निवासी अहमदनगर थाना गजनेर जिला कानपुर देहात।
5. शिवबाबू (26) पुत्र करन सिंह निवासी अहमदनगर थाना गजनेर जिला कानपुर देहात।
6. मोहनलाल गुप्ता (57) पुत्र कंहैयालाल गुप्ता निवासी मोहल्ला औरंगाबाद थाना लंका, वाराणसी
इन घायलों की हुई पहचान
1.शोभिक सेन गुप्ता पुत्र कमल सेन गुप्ता
2.अवनीश सिंह पुत्र, सुखराम सिंह, जिला गाजीपुर
3.सतेंद्र श्रीवास्तव, वाराणसी
4.श्रेया गुप्ता, शुभम गुप्ता ओर सरोज गुप्ता, बनारस
5.राकेश पुत्र हरी किशन, जिला पाली, राजस्थान
6. राजेश गुप्ता पुत्र मोहन लाल, बनारस
7. सचिन सिरोही पुत्र विजेंद्र सिंह, हापुड़
8. साक्षी गुजराती पुत्री राजेंद्र कुमार, गुजरात
9. अरुण कुमार पुत्र चन्दमा दुबे निवासी शादियाबाद, गाजीपुर
10. हेमा श्रीवास्तव पत्नी नीरज, इंदिरा गांधी एयरपोर्ट नैपालपुर, दिल्ली
11. कशिश श्रीवास्तव पुत्री नीरज गुप्ता
12. नीरज गुप्ता पुत्र श्माय बिहारी
13.श्याम सुंदर पांडेय पुत्र योगेश्वर, सोनभद्र

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App

ट्रेंडिंग वीडियो