मैनपुरी

शिवपाल यादव दूसरी पार्टी में हुए शामिल, तो अखिलेश यादव को लगेगा बड़ा झटका, ये नेता भी दिखेंगे ‘चाचा’ के साथ

समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने एक बार फिर अपने बयान से सैफई परिवार में हलचल मचा दी है।

मैनपुरीAug 27, 2018 / 12:27 pm

धीरेंद्र यादव

Shivpal Yadav

मैनपुरी। समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने एक बार फिर अपने बयान से सैफई परिवार में हलचल मचा दी है। सबसे अधिक गर्म माहौल समाजवादी पार्टी के गढ़ कहे जाने वाले मैनपुरी में है। शिवपाल सिंह यादव ने बयान दिया, कि यदि पार्टी में उन्हें कोई राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी नहीं मिलती, तो कोई बड़ी बात नहीं कि दूसरी पार्टी में शामिल हो जायें। इस बयान के बाद मैनपुरी में शिवपाल सिंह यादव के वे समर्थक उत्साहित हैं, जो पार्टी में अभी तक पूरी तरह निष्क्रिय हो चुके हैं, या फिर पार्टी छोड़ चुके हैं।
ये भी पढ़ें – मौसम विभाग ने जारी की बारिश की चेतावनी, जानिये क्या रहेगा मौसम का हाल

अखिलेश को लगेगा बड़ा झटका
चर्चा ये है कि यदि शिवपाल सिंह यादव दूसरी पार्टी में जाने का कदम उठाते हैं, तो सबसे बड़ा झटका अखिलेश यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ कहे जाने वाले मैनपुरी में लगेगा। बता दें कि मैनपुरी में शिवपाल सिंह यादव की अच्छी पकड़ मानी जाती है। विधानसभा चुनाव 2017 के दौरान मैनपुरी की एक सीट पर ही सपा को जीत मिली थी, वो भी मैनपुरी सदर से। माना ये भी जा रहा था, कि यदि शिवपाल सिंह यादव पूरी तरह साथ होते और सैफई परिवार में जंग न छिड़ती, तो मैनपुरी के किले को भेदपाना आसान नहीं था।
कई नेताओं ने छोड़ा था साथ
सैफई परिवार में विधानसभा चुनाव 2017 के दौरान फूट पड़ी, तो पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी दो गुटों में नजर आये थे। समाजवादी पार्टी को सबसे बड़ा नुकसान मैनपुरी में ही उठाना पड़ा था। यहां चुनाव से ठीक पहले कई नेताओं ने सपा का दामन छोड़ दिया। कई नेता तो गुपचुप तरीके से दूसरे दलों के प्रत्याशियों को जिताने में जुट गये थे, तो कुछ नेताओं ने खुलकर विरोध किया था। चर्चा यहां तक रही थी, कि ये सभी शिवपाल सिंह यादव के समर्थक थे।

Home / Mainpuri / शिवपाल यादव दूसरी पार्टी में हुए शामिल, तो अखिलेश यादव को लगेगा बड़ा झटका, ये नेता भी दिखेंगे ‘चाचा’ के साथ

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.