scriptमैनपुरी दुर्घटना में सात लोगों की मौत के बाद अखिलेश यादव का बड़ा बयान, भाजपा को कठघरे में खड़ा किया, देखें वीडियो | Akilesh yadav statement after mainpuri bus accident 7 people died | Patrika News

मैनपुरी दुर्घटना में सात लोगों की मौत के बाद अखिलेश यादव का बड़ा बयान, भाजपा को कठघरे में खड़ा किया, देखें वीडियो

locationमैनपुरीPublished: Apr 21, 2019 12:57:05 pm

Submitted by:

suchita mishra

पशुओं को गलाघोटू बीमारी की तरह भाजपा को ‘काम रोको’ बीमारी, अखिलेश ने नारा लगा रहे कार्यकर्ताओं को रोका

मैनपुरी। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बस दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को कठघरे में खड़ा किया है।
गठबंधन गरीबों की सेवा वाला

अखिलेश यादव सैफई मेडिकल कॉलेज में दुर्घटना के घायलों से मिले। इस दौरान पूछे जाने पर उन्होंने कहा ये अस्पताल न होता तो घायलों को झांसी, ग्वालियर, आगरा, दिल्ली जाना पड़ता। ये जनता बताएगी कि ये गठबंधन गरीबों की सेवा वाला है या जो भारतीय जनता पार्टी कह रही है, वह है। इस दौरान कार्यकर्ताओँ ने अखिलेश जिन्दाबाद का नारा गाया। अखिलेश ने रोका।
ये हॉस्पिटल भी बर्बाद करना चाहते हैं

अखिलेश यादन ने कहा कि ये राजनीति वक्त नहीं है, फिर भी कहता हूं। गांव में जानवरों को गलाघोंटू बीमारी हो जाती है। उसी तरह से भारतीय जनता पार्टी को काम रोको बीमारी है। कहीं काम चल रहा है वो रोक देंगे। गरीबों को पेंशन नहीं मिल रही है। पुलिस का 100 नम्बर बर्बाद कर दिया। हॉस्पिटल भी बर्बाद करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कोई काम नहीं कर रही है। भारतीय जनता पार्टी ने देश बर्बाद कर दिया है। ऐसी बर्बाद करने वाली पार्टी को जनता हराएगी।
करहल के पास हुई दुर्घटना

उल्लेखनीय है कि दुर्घटना रविवार तड़के आगरा-लखऊ एक्सप्रेस वे पर मैनपुरी में करहल के पास 87वें किलोमीटर पर हुई। बताया गया है कि एक वातानुकूलित बस दिल्ली से वाराणसी जा रही थी। करहल के पास ट्रक से टकरा गई। जिस समय यह घटना हुई, अधिकांश यात्री सो रहे थे। जब तेज धमाका हुआ तो उनकी आँख खुली। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। कई घायलों की हालत गंभीर है। ड्राइवर को नींद आने से हादसा हुआ। मृतकों में छह की पहचान हो गई है। सातवां मृतक अज्ञात है।
इनपुटः विशाल शर्मा, मैनपुरी

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो