scriptबेसहारा गोवंश पर फूटा किसानों का गुस्सा, स्वास्थ्य उपकेंद्र में बंद कर बेरहमी से पीटा फिर सड़क पर घसीटा | angry farmers brutally beaten destitute cows, dragged them on road | Patrika News

बेसहारा गोवंश पर फूटा किसानों का गुस्सा, स्वास्थ्य उपकेंद्र में बंद कर बेरहमी से पीटा फिर सड़क पर घसीटा

locationमैनपुरीPublished: Jan 08, 2019 02:29:27 pm

Submitted by:

suchita mishra

किसानों ने प्रशासनिक स्तर पर इंतजाम न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

cow

cow

मैनपुरी। जिले में बेसहारा गोवंश पर किसानों का गुस्सा फूटा। दन्नाहार में सोमवार को बेसहारा गायों और बछड़ों को बंद कर किसानों ने बेरहमी से पीटा तो वहीं घिरोर में अलग-अलग गांवों में वन गायों को लेकर किसानों ने बैठक कर प्रशासन को आंदोलन की चेतावनी दी।
स्वास्थ्य उपकेंद्र में बंद कर कहर बरपाया
दन्नाहार क्षेत्र के गांगसी, नगला कुशल और उधन्ना गांवों के सैकड़ों किसानों ने सड़क पर घूम रहे बेसहारा गोवंश को पहले हांककर स्वास्थ्य उपकेंद्र, गांगसी में बंद कर दिया। उसके बाद गायों और बछड़ों पर लाठियां बरसाईं। बेरहमी से उन्हें सड़क पर घसीटा। दिनभर बेजुबानों पर किसान कहर बरपाते रहे लेकिन किसी ने किसानों को रोकने की जहमत नहीं उठाई। बता दें कि स्वास्थ्य उपकेंद्र, गांगसी कुचेला लंबे समय से बंद चल रहा है। न तो यहां चिकित्सक आते हैं और न ही स्टाफ।
वन गायों के खिलाफ आंदोलन की तैयारी
वहीं सोमवार को ही विकास खंड घिरोर के अलग-अलग गांवों में वन गायों को लेकर किसानों ने बैठक की। किसानों का कहना है कि वन गायों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है, लेकिन प्रशासन कोई व्यवस्था नहीं कर रहा। किसानों ने गांव रहमतुल्लापुर, फाजिलपुर, ढकरई, वीनेपुर, नोनामई, बेलाहार, कोसमा में संपर्क कर वन गायों के खिलाफ आंदोलन छेड़ने की रणनीति बनाई है। चेतावनी दी है कि यदि प्रशासनिक स्तर पर इंतजाम न हुए तो सैकड़ों किसान कलक्ट्रेट का घेराव करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो