script

21 January 2019 Dainik Rashifal : सोमवार के दिन इन राशि वालों के लिए है खुशखबरी, जानिये सभी राशि का राशिफल

locationमैनपुरीPublished: Jan 21, 2019 12:21:34 pm

Aaj Ka Rashifal, Rashifal 21 January 2019, Today Horoscope, Rashifal, आज सोमवार 21 जनवरी 2019 का दिन इन राशि वालो को मिलेगी खुशखबरी, जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे।

zodiac sign

zodiac sign

Aries (मेष)
उच्च अधिकारी आपसे नाराज रहेंगे। विरोधी आपके कार्य में व्यवधान पैदा करेंगे। किसी अनजानी आशंका से चिंतित रहेंगे। परिवार में हंसी खुशी का माहौल रहेगा। सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। यात्रा टालें।


Taurus (वृष)
वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेगा। धन की कमी के कारण कुछ व्यावसायिक योजनाएं बदल सकती हैं। परिवार की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। वाणी माधुर्य का लाभ लें। पत्नी व बच्चों के साथ घूमने जा सकते हैं।

Gemini (मिथुन)
वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। परिजनों से कुछ मनमुटाव हो सकता है। कोई महत्वपूर्ण कार्य आपके हाथ से निकल सकता है। सहयोगी कार्य में मदद करेंगे। भूमि, भवन के काम बनेंगे। सेहत सामान्य।


cancer (कर्क)
दैनिक कार्य सामान्य गति से चलेंगे। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा। नए मित्र बनेंगे जिनके साथ आमोद प्रमोद में समय बीतेगा। भागीदारों में कुछ गलतफहमी हो सकती है। निवेश सोच समझकर करें।

Leo (सिंह)
आय के स्रोतों में बढ़ोतरी होगी। किसी शादी, पार्टी में जाने का अवसर मिल सकता है। किसी महिला मित्र की मदद से आपकी योजनाएं फलीभूत होंगी। भूमि, भवन के काम बनेंगे। यात्रा के दौरान सावधानी रखें।

Virgo (कन्या)
नई व्यावसायिक योजनाओं पर विचार करने का समय है। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई में अधिक ध्यान देंगे। मित्रों व सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। भौतिक सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। धर्म, कर्म में रुचि बढ़ेगी।

Libra (तुला)
वाद विवाद व आलाेचना से दूर रहें। मित्रों का अपेक्षित सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ सुखद पल बिताएंगे।ज्ञान विज्ञान के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। अधिकारी आपसे असंतुष्ट हो सकते हैं। निवेश लाभदायक।

Scorpio (वृश्चिक)
दूसरों पर आपका अच्छा प्रभाव पड़ेगा। आप किसी खास मामले में एकांत और शांति से विचार करेंगे, तो सब ठीक हो सकता है। रिश्तेदारी और पार्टनरशिप के मामलों को लेकर आपके मन में किसी तरह की आशंका भी बनी रहेगी।

Sagittarius (धनु)
युवा वर्ग अपने करियर की ओर ध्यान देंगे। सहकर्मियों का कार्य में सहयोग मिलेगा। जरुरतमंदों की मदद के लिए आगे आएंगे। मौसमी बीमारी परेशान कर सकती है। निवेश सलाह लेकर करें तो लाभ होगा।

Capricorn (मकर)
आत्मविश्वास व कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी। माता पिता के स्वास्थ्य की थोड़ी चिंता हो सकती है। पड़ोसी से संबंध मधुर बनेंगे। संतान की गतिविधियां परेशान कर सकती हैं। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी।
Aquarius (कुंभ)
उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। अनचाहे मेहमानों के आगमन से दिनचर्या व्यस्त हो सकती है। परिवार में सुख शांति का वातावरण रहेगा। निवेश का बेहतर परिणाम मिलेगा।


Pisces (मीन)
आपके अंदर आत्मविश्वास का भाव पूर्ण विद्यमान रहेगा। नौकरी व व्यवसाय में नए रास्ते खुलेंगे। खानपान का शौक बढ़ेगा। किसी से महंगा उपहार मिल सकता है। निवेश लाभदायक।
प्रस्तुतिः आचार्य उमेश वर्मा
संजय प्लेस, आगरा
मोबइलः 9219615700

ट्रेंडिंग वीडियो