scriptअखिलेश यादव के गढ़ को जीतने के लिए भाजपा ने उठाया बड़ा कदम, अब ये करने जा रहे भाजपाई | BJP plan for loksabha chunav 2019 in Mainpuri | Patrika News

अखिलेश यादव के गढ़ को जीतने के लिए भाजपा ने उठाया बड़ा कदम, अब ये करने जा रहे भाजपाई

locationमैनपुरीPublished: May 24, 2018 03:47:51 pm

क्या भारतीय जनता पार्टी का इस बार इस सीट पर कमल खिलेगा या साइकिल अपनी जीत को बरकरार रखेगी।

Lok Sabha elections

Lok Sabha elections

मैनपुरी। समाजवादी पार्टी के गढ़ कहे जाने वाले मैनपुरी पर इस बार सबकी नजर है। क्या भारतीय जनता पार्टी का इस बार इस सीट पर कमल खिलेगा या साइकिल अपनी जीत को बरकरार रखेगी। भाजपा इस सीट को जीतने के लिए मेहनत में जुट गई है। लोकसभा चुनाव में सपा बसपा के गठबंधन से लड़ने के लिए भाजपा ने जमीनी स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए अब भाजपा बूथ पर युवाओं को सक्रिय करेगी। हर बूथ पर युवा केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की घर-घर मुनादी कर मतदाताओं को रिझाएंगे।
ये भी पढ़ें – ज्योतिषाचार्य ने की बड़ी भविष्यवाणी, बताया 2019 में कौन बनेगा देश का प्रधानमंत्री

राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन पहुंचे मैनपुरी
भाजपा के राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिवप्रकाश ने पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। ट्रांजिस्ट हॉस्टल में करीब ढाई घंटे तक चली बैठक का फोकस लोकसभा चुनाव ही रहा। सपा-बसपा गठबंधन की बात उठी, तो राष्ट्रीय सह महामंत्री ने कहा कि गठबंधन का मुकाबला हम अपनी योजनाओं से करेंगे। इसके लिए जरूरी है कि हर मतदाता को हमारी योजनाओं की बेहतर जानकारी हो। ये तभी संभव होगा, जब हम बूथ स्तर पर मेहनत करेंगे। इसके लिए बूथ स्तर पर दस-दस युवाओं की टोली बनाई जाए। ये युवा बूथ क्षेत्र के हर घर में दस्तक देकर मतदाताओं को सरकारी योजनाएं बताएंगे।
ये भी पढ़ें – BJP विधायक सत्यपाल सिंह राठौर से दुबई से मांगी गई रंगदारी, परिवार सहित जान से मारने की धमकी

पदाधिकारियों को बनानी होगी कार्यों की सूची
भाजपा के राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिवप्रकाश ने कहा कि बूथ और मंडल स्तर पर पदाधिकारी प्रवास करेंगे और यहां भी योजनाओं की जानकारी लोगों को देंगे। अब पार्टी के हर पदाधिकारी को अपने -अपने कार्यों की सूची बनाकर नेतृत्व को देनी होगी। इससे उसकी मॉनीटरिंग होगी। शिवप्रकाश ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का जिन्होंने लाभ लिया है, उनकी बकायदा सूची बनाई जाए और इस बाबत मंडल स्तर पर सम्मेलन कराए जाएं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो