scriptNavratri 2018: देवी मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, गूंजे मां के जयकारे | chaitra navratri 2018 crowd of devotees at sheetala devi temple | Patrika News

Navratri 2018: देवी मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, गूंजे मां के जयकारे

locationमैनपुरीPublished: Mar 18, 2018 04:49:20 pm

मैनपुरी के शीतला देवी और काली देवी के मंदिरों में भक्तों ने की पूजा-अर्चना

मां दुर्गा मंदिर
मैनपुरी। चैत्र नवरात्र रविवार से शुरू हो गए हैं। पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना करने के लिए देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। मैनपुरी शहर के माता शीतला देवी और माता काली देवी के मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। भक्तों ने विधि-विधान के साथ माता रानी की पूजा कर परिवार की सुख शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर मां के जयकारों से गुंजायमान रहा।
ये भी पढ़ें- Navratri 2018 भगवान श्रीकृष्ण की कुलदेवी के मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब

माता रानी पूरी करती हैं मनोकामनाएं
माता शीतला देवी को लेकर मान्यता है कि यहां जो भी सच्ची श्रद्धा से आया वो कभी खाली हाथ नहीं लौटा। माता रानी सभी मुरादें पूरी करती हैं। शीतला देवी मंदिर में जिले से ही नहीं बल्कि प्रदेशभर से लोग दर्शन को आते हैं। इसी आस्था भाव से नवरात्र के पहले दिन रविवार को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सभी भक्तों ने मां भगवती के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा की। यह सिलसिला दोपहर दो बजे तक चलता रहा। बता दें कि माता शीतला देवी का ये मंदिर बेहद प्राचीन है। यहां मेला भी लगता है। जिसको श्री देवी मेला एवं ग्राम्य सुधार प्रदर्शनी के नाम से जाना जाता है।
ये भी पढ़ें- 84 घंटा मंदिर में मां दुर्गा के दर्शन मात्र से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, अद्भुत है इस देवी मंदिर की कहानी

शहर में कई जगह सजे मां दुर्गा के पंडाल
नवरात्रों के चलते शहर में कई जगह भक्तों ने मां दुर्गा के पंडाल लगाए हैं। शहर के तांगा स्टैंड करहल रोड पर दो जगह, आगरा रोड गोपीनाथ बस स्टैंड समेत कई जगहों पर माता रानी की प्रतिमाओं को विराजमान किया गया है। यहां नवरात्रों के दौरान माता का जगराता होगा। उधर, बाजार में हवन-पूजन की सामग्री की दुकानें भी सजी हुई हैं। जिन पर भारी भीड़ उमड़ रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो