मैनपुरी

दविश देने गए दारोगा और सिपाही को मारी गोली, दोनों रेफर

307 के आरोपी मुलजिम नीरज ने घर गई थी पुलिस

मैनपुरीAug 23, 2017 / 01:42 pm

Santosh Pandey

mainpuri news

मैनपुरी। घिरोर थाना क्षेत्र के ग्राम शाहजहांपुर की घटना। गांव में 307 के आरोपी मुलजिम नीरज यादव के यहाँ दविश देने गयी पुलिस पर फायरिंग हुई। फायरिंग में दविश पर गए घिरोर की कोषमा चौकी पर तैनात दारोगा पुरुषोत्तम सिंह और सिपाही शिवसिंह गोली लगने से हुए गम्भीर रूप से घायल। पुलिस पर हमले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचा आस-पास के थानों का फाॅर्स। गम्भीर हालत में दोनों को इलाज के लिए भेजा गया जिला अस्पताल। हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने दोनों पुलिसकर्मियों को आगरा किया रेफर। यह घटना मंगलवार की देर रात की है।
उत्तर-प्रदेश में अब अपराधियों के ऊपर पुलिस का कोई खौफ नहीं रह गया, आए दिन पुलिस के ऊपर हमले हो रहे है। मैनपुरी में तो अपराधी अब पूरी तरह से बेखौफ हो गए है। उनके मन में पुलिस का अब कोई खौफ नहीं दिख रहा। चोर सरकारी दफ्तरों को भी निशाना बना रहे और बड़े अपराधी आम जनता तो बहुुुत दूर पुलिस वालों पर ही गोलियां दाग रहे हैं।
 

ताजे मामले के अनुसार-जनपद मैनपुरी के घिरोर थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर में कोषमा चौकी पर तैनात दारोगा पुरुषोत्तम सिंह और सिपाही शिवसिंह एक 307 के मुजरिम नीरज यादव के घर पर दविश देने गए थे। दविश के दौरान ही उसके लोगों और ग्रामीणों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी फायरिंग में दोनों पुलिसकर्मी क्रमशः दारोगा पुरुषोत्तम सिंह और सिपाही शिव सिंहगोली लगने से गम्भीर रूप से घायल हो गए। पुलिसकर्मियों के ऊपर फायरिंग की सूचना मिलते ही कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा, जिसके बाद वहां दोनों को इलाज के लिए गम्भीर अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। जहाँ पर डॉक्टरों ने उनको इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया है। वहीं घटना की सूचना पर मैनपुरी एसपी राजेश एस समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।
घिरोर के शाहजहांपुर में 307 के मुल्जिम नीरज यादव को पकड़ने गयी पुलिस के ऊपर गाँव के लोगों ने फायरिंग कर दी जिसमें एक दारोगा पुरूषोत्तम सिंह और सिपाही शिवसिंह को गोली लगी है, जिनको इलाज लिए आगरा भेजा जा रहा है। अभी मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Home / Mainpuri / दविश देने गए दारोगा और सिपाही को मारी गोली, दोनों रेफर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.