मैनपुरी

जयमाला पड़ने के बाद जब सुबह आई सात फेरों की बारी, तो बिगड़ गई दुल्हन, बोली इस दूल्हे के साथ नहीं करेगी शादी, जानिये हैरान कर देने वाली वजह

सुबह जब मंडप में दूल्हा बैठा हुआ था, उसी दौरान आई दुल्हन ने सात फेरे की रस्म अदा करने से इंकार कर दिया।

मैनपुरीMay 04, 2019 / 07:07 am

धीरेंद्र यादव

मैनपुरी। धूम धाम से बारात आई। रात को जयमाला पड़ गई। बाराती दावत खाकर घर चले गये और कुछ बाराती सात फेरों के इंतजार में रुके हुये थे। सुबह जब मंडप में दूल्हा बैठा हुआ था, उसी दौरान आई दुल्हन ने सात फेरे की रस्म अदा करने से इंकार कर दिया। दुल्हन के इस इंकार की जिद ने सभी के होश उड़ा दिये। दुल्हन ने आरोप लगाया कि दूल्हा शराब पीता है। हंगामा हुआ, लेकिन दुल्हन नहीं मानी। इसके बाद दूल्हा पुलिस के पास पहुंच गया।
यहां का है मामला
मैनपुरी के कस्बा कुसमरा गुड़ मंडी निवासी पारस मिश्रा पुत्र कौशलेंद्र मिश्रा का रिश्ता थाना फफूंद क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ तय हुआ था। यहां औरैया स्थित एक गेस्ट हाउस में विवाह समारोह संपन्न हो रहा था। सभी रस्मों के साथ जयमाल होने तक सब कुछ ठीक रहा। मगर, सुबह दुल्हन ने यह कहते हुए फेरे लेने से इन्कार कर दिया कि दूल्हा शराब के नशे में है। दूल्हा आरोप को नकारता रहा, लेकिन दुल्हन ने एक न सुनी। दोनों पक्षों के रिश्तेदारों के मध्य इस मामले में चर्चा होती रही, लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं निकला। इसके बाद लड़की पक्ष दुल्हन को गैस्ट हाउस से लेकर वापस गांव चले गये।

दूल्हे ने लगाया ये आरोप
लड़की पक्ष के वहां से जाते ही दूल्हा पक्ष के लोग कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। दूल्हे ने बताया कि आरोप गलत है, उसके जेवर हड़प लिए गए हैं। उसने पुलिस से जेवर वापस कराने की गुहार लगाते हुए बताया कि साढ़े तीन लाख के जेवर व 40 हजार की साड़ियां लाए थे। कोतवाल आलोक कुमार दुबे ने बताया कि लड़का दमन दीव में एक निजी कंपनी में अच्छे पैकेज पर कार्यरत है। कन्या पक्ष से कहा गया है कि आपस में बैठकर हिसाब-किताब कर लें, वरना विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
TwitterUP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .

Home / Mainpuri / जयमाला पड़ने के बाद जब सुबह आई सात फेरों की बारी, तो बिगड़ गई दुल्हन, बोली इस दूल्हे के साथ नहीं करेगी शादी, जानिये हैरान कर देने वाली वजह

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.