मैनपुरी

तेज हवा के झोंके से नहर में गिरी किशोरी की मौत, जानिए पूरा मामला!

नीलकंठपुर में दो किशोरी तेज हवा के झोंके से बेकाबू होकर नहर में गिर पड़ीं।

मैनपुरीJun 17, 2019 / 01:02 pm

suchita mishra

मैनपुरी। औंछा के गांव नीलकंठपुर में दो किशोरी तेज हवा के झोंके से बेकाबू होकर नहर में गिर पड़ीं। ये देखकर लोगों ने किशोरियों को बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। जब बाहर निकाला तो एक की मौत हो चुकी थी, जबकि दूसरी को बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया।
ये है मामला
गांव नीलकंठपुर निवासी प्रमोद कुमार दिवाकर की 11 वर्षीय बेटी खुशबू रविवार दोपहर गांव की ही एक अन्य 16 वर्षीय किशोरी सरिता पुत्री गिरंद सिंह के साथ नहर किनारे बकरियां चराने गई थीं। दोपहर में अचानक तेज हवा के झोंके से दोनों किशोरियां कानपुर ब्रांच में गिर गईं। नहर में दोनों किशोरियों को गिरता देखकर ग्रामीण उन्हें बचाने के लिए दौड़ पड़े। नहर में छलांग लगाकर कुछ ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला। इस दौरान खुशबू की मौत हो चुकी थी, जबकि सरिता को बेहोशी की हालत में बाहर निकालकर घिरोर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। शाम को किशोरी की अस्पताल से छुट्टी कर दी गई।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.