script8 साल की बच्ची से रेप के आरोप में मस्जिद के इमाम गिरफ्तार, पढ़ने के लिए मस्जिद जाती थी लड़की | imam raped the innocent in the mosque | Patrika News

8 साल की बच्ची से रेप के आरोप में मस्जिद के इमाम गिरफ्तार, पढ़ने के लिए मस्जिद जाती थी लड़की

locationमैनपुरीPublished: Jan 27, 2022 02:37:33 pm

Submitted by:

Nitish Pandey

घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित बच्ची के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

mainpuri.jpg
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जनपद में एक मस्जिद के इमाम ने आठ साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर रेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने पीड़िता को कुरान की कसम खिलाई कि वह इस बारे में किसी को नहीं बताएगी। जब लड़की घर पहुंची, तो उसके शरीर से काफी खून बह रहा था, उसके परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी हुई और पुलिस में मामला दर्ज कराया।
पुलिस ने बुधवार रात इमाम को गिरफ्तार कर लिया, वहीं बच्ची को इलाज व मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया है। घटना मैनपुरी के किसनी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। 52 साल के जमाल अहमद पिछले दस साल से मस्जिद के प्रभारी हैं और यहां बच्चों को पढ़ाते भी हैं। लड़की पढ़ने के लिए मस्जिद जाती थी। वह शाम चार बजे तक घर लौट जाती थी लेकिन बुधवार को वह देर से घर पहुंची। उसके कपड़े खून से सने थे और जब उसकी मां ने उससे पूछा तो उसने अपनी आपबीती सुनाई।
यह भी पढ़ें

UP Election 2022: बीजेपी के दिग्गज नेता अमित शाह, राजनाथ सिंह और सीएम योगी मैदान में, घर-घर में देंगे दस्तक

अपर पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह ने बताया किशनी थाना क्षेत्र के गांव से एक 8 वर्षीय नाबालिक के साथ दुष्कर्म का मामला निकल कर सामने आया है। वहां पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता की हालत अभी ठीक है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो