scriptमुलायम सिंह यादव को हराने के लिये योगी के मंत्री ने दिया बड़ा बयान, बोले भारत और पाकिस्‍तान का है ये चुनाव | irrigation minister Dharmpal Singh Big Statement on Election 2019 | Patrika News

मुलायम सिंह यादव को हराने के लिये योगी के मंत्री ने दिया बड़ा बयान, बोले भारत और पाकिस्‍तान का है ये चुनाव

locationमैनपुरीPublished: Apr 08, 2019 06:51:50 pm

मैनपुरी भोगांव के रामलीला मैदान में सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने किसान सम्मेलन के नाम से चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

irrigation minister

irrigation minister

मैनपुरी। लोकसभा चुनाव 2019 (Loksabha Chunav 2019) के रण में भाषणों के माध्यम से अटैक शुरू हो गया है। ऐसा ही कुछ हुआ मैनपुरी में, जहां से मुलायम सिंह यादव खुद मैदान में हैं। यहां भाजपा प्रत्याशी प्रेस सिंह शाक्य के समर्थन में किसान सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने बड़ा बयान दिया। सिंचाई मंत्री ने विपक्ष की तुलना पाकिस्तान से करते हुये कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 राष्‍ट्रभक्‍त और देशद्रोहियों के बीच है। ये चुनाव भारत और पाकिस्‍तान का है।
यहां हुई जनसभा
मैनपुरी भोगांव के रामलीला मैदान में सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने किसान सम्मेलन के नाम से चुनावी जनसभा को संबोधित किया। धर्मपाल सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2014 नरेन्द्र मोदी के नाम पर था, लेकिन लोकसभा चुनाव 2019 उनके काम के नाम पर है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुये कहा कि उनके द्वारा की जा रही घोषणाएं झूठी हैं। भाजपा विकास के नाम पर चुनाव लड़ रही है।

बड़ा बयान
सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 हिन्दुस्तान और पाकिस्तान के बीच है। एक ओर राष्ट्रभक्त हैं तो दूसरी ओर देशद्रोही, लेकिन जनता राष्ट्रभक्तों के साथ है। उन्होंने कहा कि भाजपा बहुमत से सरकार बनाएगी। उत्‍तर प्रदेश में 73 से अधिक सीटें जीतेंगे। सिंचाई मंत्री ने सपा-बसपा गठबंधन पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो कभी एक दूसरे की सूरत देखना पसंद नहीं करते थे, वो आज पीएम नरेन्द्र मोदी के विरोध में एकजुट हो गये हैं।
UP News https://www.patrika.com/uttar-pradesh-news/ से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .

ट्रेंडिंग वीडियो