scriptप्रियंका गांधी-अखिलेश यादव में मुस्लिम वोटों के लिए मची होड़: केशव प्रसाद मौर्य | Keshav Prasad Maurya Attack on Priyanka Gandhi Akhilesh yadav | Patrika News

प्रियंका गांधी-अखिलेश यादव में मुस्लिम वोटों के लिए मची होड़: केशव प्रसाद मौर्य

locationमैनपुरीPublished: Jan 11, 2020 06:27:27 pm

केशव प्रसाद मोर्य ने कहा कि होड़ में प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं।

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को मैनपुरी पहुंचे। यहां उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून CAA के विरोध के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि ये दोनों दल CAA से नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी सरकार की सफलता से परेशान हैं।
यह भी पढ़ें

उपद्रव प्रभावित परिवारों को अखिलेश ने दिए तीन-तीन लाख, CAA को बताया गरीब विरोधी

दरअसल उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को नागरिकता संशोधन कानून को लेकर आयोजित शांति मार्च और जनसभा में शामिल होने मैनपुरी आए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 और धारा 35ए को खत्म किया, तीन तलाक कानून बनाया और राम मंदिर जैसे बड़े विवाद का खत्मा किया। मोदी सरकार की इन सफलताओं से विपक्ष बौखला गया है, इसलिए जनता को भ्रमित करने में लग गया है।
यह भी पढ़ें

देवर ने भाभी के साथ किया दुराचार, लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा का अस्तित्व खतरे में है। इसलि अब इनके पास कोई रास्ता नहीं बचा है। अपने पुराने एजेंडे पर सक्रिय हो गए हैं। प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव में मुस्लिम वोटों को लेकर होड़ मची हुई है। इसी होड़ में दोनों पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं।
यह भी पढ़ें

पालूत कुत्ता रखने के लिए कराना होगा रजिस्ट्रेशन, देना होगा टैक्स, लागू होने जा रहा ये नया नियम

केशव ने कहा कि CAA नागरिकता लेने वाला नहीं, नागरिकता देने वाला कानून है। राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद नागरिकता संशोधन कानून बन चुका है। जल्द ही देशभर में कैंप लगाकर अल्पसंख्यक शरणार्थियों को नागरिकता दिलाई जाएगी।

ट्रेंडिंग वीडियो