scriptBIG NEWS: मुलायम सिंह यादव के सामने भाजपा नहीं उतारेगी प्रत्याशी, भाजपा के इस बड़े नेता ने किया ट्वीट | Lok sabha election BJP will not contest in mainpuri against mulayam | Patrika News

BIG NEWS: मुलायम सिंह यादव के सामने भाजपा नहीं उतारेगी प्रत्याशी, भाजपा के इस बड़े नेता ने किया ट्वीट

locationमैनपुरीPublished: Mar 16, 2019 05:22:30 pm

मैनपुरी से निर्विरोध सांसद होंगे मुलायम सिंह यादव, भाजपा नहीं उतारेगी प्रत्याशी।

BIG NEWS: मुलायम सिंह यादव के सामने भाजपा नहीं उतारेगी प्रत्याशी, भाजपा के इस बड़े नेता ने किया ट्वीट

BIG NEWS: मुलायम सिंह यादव के सामने भाजपा नहीं उतारेगी प्रत्याशी, भाजपा के इस बड़े नेता ने किया ट्वीट

मैनपुरी। समाजवादी पार्टी को लोकसभा चुनाव 2019 में मतदान से पहले बड़ी खुशखबरी मिली है। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के लिए भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता आईपी सिंह ने ट्वीट किया है कि उनके सामने भाजपा अपना प्रत्याशी नहीं उतारेगी। इस ट्वीट के बाद सपाइयों में खुशी का माहौल है, तो वहीं राजनीतिक गलियारों में बवाल मचा हुआ है। बता दें कि गठबंधन के प्रत्याशी के रूप में उतरे मुलायम सिंह यादव के सामने सिर्फ भाजपा बड़ी चुनौती थी। यदि भाजपा बैकफुट पर जाती है, तो मुलायम सिंह यादव यहां से निर्विरोध प्रत्याशी होंगे। कारण है ये भी है कि अभी कांग्रेस के गठबंधन के साथ आने की भी चर्चा चल रही है।
ip singh
ये दिया तर्क
भाजपा नेता आईपी सिंह तर्क दिया कि जिस प्रकार कन्नौज में डिंपल यादव के सामने भारतीय जनता पार्टी ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा, उसी प्रकार यदि मैनपुरी से प्रत्याशी नहीं उतारेंगे, तो कुछ बुरा नहीं होगा। वैसे भी संसद में मुलायम सिंह यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जिस प्रकार आशीर्वाद प्रदान किया, उससे भाजपा को नेता जी का इतना तो सम्मान करना चाहिये।
कौन हैं आईपी सिंह
कल्याण सिंह सरकार में राज्यमंत्री रह चुके आईपी सिंह ने ये ट्वीट किया है। आईपी सिंह लखनऊ से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट मांग रहे हैं। 1993-94 में लखनऊ विश्वविद्यालय में एबीवीपी के बैनर पर छात्रसंघ के अध्यक्ष रहे हैं। इतना ही नहीं वे आईपी सिंह भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता भी रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो