मैनपुरी में मतदान से पहले बोले शिवपाल यादव- ड्रोन से मेरी निगरानी कर रहा प्रशासन
मैनपुरीPublished: Dec 04, 2022 02:23:06 pm
शिवपाल यादव का कहना है कि सपा नेताओं पर दबाव बनाने के लिए प्रशासन किसी भी हद तक जा रहा है। ड्रोन से हमारे घरों में झांका जा रहा है।


शिवपाल यादव मैनपुरी के जसवंतनगर से विधायक हैं
यूपी उपचुनाव में मतदान से पहले शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। शिवपाल यादव ने रविवार को कहा कि मैनपुरी में उनके और कुछ सपा नेताओं के घरों की ड्रोन से निगरानी की जा रही है।