scriptनवोदय विद्यालय में फांसी के फंदे पर लटका मिला छात्रा का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, जानिए पूरा मामला! | navodaya vidyalaya girl student body found hanging in hostel | Patrika News

नवोदय विद्यालय में फांसी के फंदे पर लटका मिला छात्रा का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, जानिए पूरा मामला!

locationमैनपुरीPublished: Sep 17, 2019 12:43:31 pm

Submitted by:

suchita mishra

नवोदय विद्यालय में कक्षा 11वीं कक्षा में पढ़ रही थी छात्रा। परिजनों का आरोप विद्यालय के कुछ छात्र करते थे परेशान।

file photo

file photo

मैनपुरी। कस्बा भोगांव स्थित नवोदय विद्यालय के हाॅस्‍टल में छात्रा का शव फंदे से लटका मिला। साथ ही उसके शरीर पर चोट के निशान मिले। सूचना से विद्यालय में हड़कंप मच गया। आनन फानन में प्रधानाचार्या सुषमा सागर समेत विद्यालय का स्टाफ मौके पर पहुंचा और छात्रा को फंदे से उतार कर जिला अस्पताल लेकर गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विद्यालय प्रशासन इस घटना को आत्महत्या बता रहा है, वहीं छात्रा के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। घटना सोमवार सुबह 5:30 बजे की है।
ये है पूरा मामला
मैनपुरी शहर के आगरा रोड निवासी सुभाष चंद्र पांडेय की बेटी अनुष्‍का पांडेय उर्फ दीक्षा भोगांव स्थित नवोदय विद्यालय में कक्षा 11 की छात्रा थी। परिजनों के अनुसार कुछ समय से उनकी बेटी विद्यालय के छात्रों द्वारा परेशान किए जाने की शिकायत कर रही थी। इस बारे में परिजनों ने विद्यालय प्रशासन को भी बताया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। बताया जा रहा है कि रविवार रात को छात्रा काफी परेशान थी और टहलती हुई देखी गई। अनुष्का हॉस्टल के हॉल में कई अन्य छात्राओं के साथ रहती थी। हॉल के बाहर एक छोटा कमरा है। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह 5:30 बजे पीटी की घंटी बजी तो छात्राएं मैदान में पहुंचे लगीं। लेकिन अनुष्का नहीं पहुंची। छात्राओं ने देखा तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। धक्का मारकर खोला तो कमरे में अनुष्का का शव फंदे पर लटक रहा था।
परिजनों का आरोप हत्या कर शव लटकाया गया
जैसे ही शव पंखे से लटकने की सूचना मिली, विद्यालय में हड़कंप मच गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या सुषमा सागर स्टाफ के साथ मौके पर पहुंची और छात्रा को फंदे से उतरवाकर जिला अस्पताल भेजा, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा की कमर, पीठ व नाक पर चोटों के निशान थे। छात्रा के परिजनों ने विद्यालय प्रशासन और कुछ छात्रों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि छात्रा की हत्‍या कर शव लटकाया गया है। वहीं प्रधानाचार्या ने घटना को खुदकशी बताते हुए थाने में तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो