मैनपुरी

16 वर्षीय पुत्री कमरे में खाना लेकर पहुंची तो पिता ने की शर्मसार करने वाली हरकत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुत्री घबरा कमरे से भागी, तो शिक्षक ने उसे पकड़ लिया।

मैनपुरीAug 30, 2018 / 08:04 am

धीरेंद्र यादव

आगरा। कहते हैं शिक्षक समाज को सही राह पर चलने की शिक्षा देता है, लेकिन मैनपुरी के भोगांव में एक प्रधानाध्यापक ने जो किया, वो बेहद गंभीर है। प्रधानाध्यापक की पुत्री कमरे में उसके लिए खाना लेकर पहुंची, तो प्रधानाध्यापक ने उसके साथ ही छेड़खानी कर दी। पुत्री घबरा कमरे से भागी, तो शिक्षक ने उसे पकड़ लिया। पुत्री की शोरगुल की आवाज सुनकर और मां और मामा उसे बचाने आये, तो शिक्षक ने उन पर तमंचा तान दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया है।
यहां का है मामला
ये मामला मैनपुरी भोगांव के एक गांव का है। यहां का रहने वाला आरोपी प्राथमिक पाठशाला में प्रधानाध्यापक है। घटना मंगलवार रात की बताई गई है। प्रधानाध्यापक रशे की हालत में घर आया और पत्नी से खाना मांगा। पत्नी किसी काम में व्यस्त थी, जिसके चलते 16 वर्षीय पुत्री कमरे में पिता के लिए खाना लेकर पहुंची। नशे में धुत्त शिक्षक अपनी मार्यादा भूल गया और उसने पुत्री से ही छेड़खानी शुरू कर दी। पिता की इस हरकत से पुत्री घबरा गई और कमरे से चीखकर भागने लगी।
विरोध करने पर ताना तमंचा
पुत्री की चीख सुन घर में मौजूद मां और मामा कमरे में आ गये। उन्होंने शिक्षक का विरोध किया, तो उसने पुत्री पर तमंचा तान दिया। मां पुत्री को बचाने के लिए आगे आई, तो शिक्षक ने तमंचे के बट से मां के सिर पर प्रहार कर उसे घायल कर दिया। इस दौरान पुत्री कमरे से बाहर निकल गई और उसने घटना की सूचना डायल 100 पर दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने किया गिरफ्तार
मौके पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। उसे भोगांव थाने लाया गया, जहां मां और मामा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
शिक्षक को किया गया निलंबित
उधर इस घटना की जानकारी मिलने के बाद बीएसए विजय प्रताप सिंह ने उसे निलंबित कर दिया। शिक्षक ने इस प्रकार की हरकत पहले अपने स्कूल में भी की थी। उसने 11 वर्षीय छात्रा के साथ छेड़खानी की थी।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.