scriptपांच साल की बच्ची की रेप, लहुलूहान हालत में छोड़कर हुआ फरार | rape with five years old girl in mainpuri | Patrika News

पांच साल की बच्ची की रेप, लहुलूहान हालत में छोड़कर हुआ फरार

locationमैनपुरीPublished: Jun 17, 2019 01:54:28 pm

Submitted by:

suchita mishra

बच्ची रविवार की सुबह धार्मिक आयोजन में जा रही थी, तभी गांव का रहने वाला एक शख्स उसे खेत में ले गया और दुष्कर्म किया।

Rape

Rape

मैनपुरी। बेवर कस्बे में एक पांच साल की मासूम से दरिंदगी का मामला सामने आया है। बच्ची रविवार की सुबह धार्मिक आयोजन में जा रही थी, तभी गांव का रहने वाला एक शख्स उसे खेत में ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी बच्ची को खेत में लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गया। गंभीर हालत में बच्ची को जिला अस्पताल रेफर किया गया। इस मामले में एएसपी ने थाना पुलिस को आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
ये है मामला
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पांच वर्षीय बच्ची रविवार की सुबह करीब 10:30 बजे गांव में ही आयोजित एक धार्मिक आयोजन में जा रही थी। रास्ते में गांव निवासी आरोपी उसे बहला कर साथ ले गया। मक्के के खेत में ले जाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। चीख पुकार सुनकर जब आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े तो आरोपी वहां से भाग गया। बच्ची को लहूलुहान हालत में पड़ा देख परिजनों को जानकारी दी गई। मामला संज्ञान में आने के बाद आनन फानन में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो