scriptधर्मस्थल से लौट रही किशोरी को खेतों में खींचकर ले गया युवक, दुष्कर्म कर हुआ फरार | raped with teenager returning from shrine, accused sent jail by police | Patrika News
मैनपुरी

धर्मस्थल से लौट रही किशोरी को खेतों में खींचकर ले गया युवक, दुष्कर्म कर हुआ फरार

रोते हुए घर पहुंची किशोरी और परिजनों को पूरी बात बतायी। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़कर भेजा जेल।

मैनपुरीApr 13, 2019 / 11:24 am

suchita mishra

rape

rape

मैनपुरी। थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार रात एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि किशोरी पूजा करके धर्मस्थल से लौट रहीं थी, तभी उसके साथ वारदात को अंजाम दिया गया। जानकारी होने पर किशोरी के परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं किशोरी को मेडिकल के लिए सैफई भेजा।
ये है पूरा मामला
गुरुवार की शाम किशोरी गांव के बाहर धर्मस्थल में पूजा करने गई थी। वापस आते समय गांव करीमगंज निवासी जितेंद्र उसे पकड़कर खेतों की ओर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। किशोरी रोते हुए घर पहुंची और सारी बात परिजनों को बतायी। इसके बाद परिजनों ने थाने में मामला दर्ज कराकर किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद सीओ ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। शुक्रवार को आरोपी को पकड़कर जेल भेजा गया। वहीं किशोरी को मेडिकल के लिए सैफई रैफर किया गया।

Home / Mainpuri / धर्मस्थल से लौट रही किशोरी को खेतों में खींचकर ले गया युवक, दुष्कर्म कर हुआ फरार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो