मैनपुरी

मोदी लहर में भी इस सीट पर समाजवादी पार्टी ने हासिल की थी बड़ी जीत, इस बार फिर वही प्रत्याशी मैदान में

लोकसभा चुनाव 2019 के लिये हर एक सीट पर राजनैतिक दलों ने कड़ी मशक्कत शुरू कर दी है।

मैनपुरीMar 11, 2019 / 02:50 pm

धीरेंद्र यादव

samajwadi party

लोकसभा चुनाव 2019 के लिये हर एक सीट पर राजनैतिक दलों ने कड़ी मशक्कत शुरू कर दी है। ऐसे में हम बात कर रहे हैं समाजवादी पार्टी का गढ़ कहे जाने वाले मैनपुरी लोकसभा सीट की, जहां से लगातार 23 वर्षों से समाजवादी पार्टी जीत हासिल करती आ रही है। इतना ही नहीं लोकसभा चुनाव 2014 में चली मोदी लहर में भी इस सीट पर सपा ने ही जीत दर्ज की।
फिर से मुलायम मैदान में
खास बात ये है कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के आगे यहां कोई न टिक सका। इस बार मुलायम सिंह यादव यहां से पांचवीं बार अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं। चार बार वे यहां से चुनाव लड़े और चारों चुनाव में उन्होंने बड़ी जीत दर्ज की। लोकसभा चुनाव 2014 में तो सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने मैनपुरी और आजमगढ़ से जीते दर्ज की थी। बाद में मैनपुरी सीट छोड़ दी थी। यहां से तेज प्रताप उप चुनाव लड़े और जीत गए।
ये है इस सीट का इतिहास
वर्ष 1996 में मुलायम सिंह यादव ने इस सीट पर चुनाव लड़ा। इस सीट पर सपा संरक्षक ने उस दौरान भाजपा प्रत्याशी उपदेश चौहान को हराकर जीत दर्ज की। इसके बाद जीत का ये सिलसिला खत्म न हो सका। मुलायम सिंह यादव जब-जब लोकसभा चुनाव लड़े हमेशा जीत हासिल की। वर्ष 2014 में मुलायम सिंह यादव ने आजमगढ़ को चुनते हुए मैनपुरी से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद हुए उपचुनाव में तेजप्रताप सिंह यादव ने जीत हासिल की थी।
लोकसभा चुनाव वर्ष 2014 के परिणाम
मुलायम सिंह यादव सपा 595918 60.01
शत्रुघन सिंह चौहान भाजपा 231252 23.29
डॉ. संघमित्रा मौर्या बसपा 142833 14.38

Home / Mainpuri / मोदी लहर में भी इस सीट पर समाजवादी पार्टी ने हासिल की थी बड़ी जीत, इस बार फिर वही प्रत्याशी मैदान में

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.