scriptBreaking: लोकसभा चुनाव से पहले शिवपाल का मास्टर स्ट्रोक, राज्य कार्यकारिणी में बृज का दबदबा | shivpal yadav psp lohia state working committee list ex mp and mla | Patrika News
मैनपुरी

Breaking: लोकसभा चुनाव से पहले शिवपाल का मास्टर स्ट्रोक, राज्य कार्यकारिणी में बृज का दबदबा

कई दिग्गजों को दिया गया महत्वपूर्ण पद, पूर्व विधायकों का भी नाम शामिल

मैनपुरीJan 13, 2019 / 06:23 pm

अभिषेक सक्सेना

मैनपुरी। सपा बसपा ने लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन किया तो शिवपाल यादव ने दूसरे ही दिन राज्य कार्यकारिणी की सूची जारी कर दी। लोकसभा चुनाव से पहले जारी की गई राज्य कार्यकारिणी में बृज के कई दिग्गजों को जगह मिली है। आगरा, एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, बरेली और शाहजहांपुर के बड़े नेताओं को इसमें शामिल कर जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इन्होंने पाई जगह
इस सूची में प्रदेश के कई दिग्गज समाजवादी नेता पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद और पूर्व विधायक शामिल हैं। पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य, पूर्व विधायक मानिकचंद यादव, पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता, पूर्व विधायक आशीष यादव, पूर्व विधायक अनिल यादव, पूर्व एमएलसी सुभाष चंद्र, पूर्व राज्यमंत्री दर्जा बहादुर सिंह जैसे दिग्गज और धुरंधर नेताओं को इस लिस्ट में जगह मिली है। इसके साथ ही कुछ नए युवा चेहरों को भी पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मानिक चन्द्र यादव, पूर्व विधायक मैनपुरी महासचिव
आशीष यादव, पूर्व विधायक एटा महासचिव
अनिल यादव, पूर्व विधायक मैनपुरी महासचिव
सुभाष चन्द्र पूर्व एम.एल.सी. मैनपुरी महासचिव
देवेन्द्र गुप्ता मैनपुरी महासचिव
डा. रक्षपाल सिंह अलीगढ़ महासचिव
राजा मोहम्मद नसीम खान शाहजहांपुर महासचिव
शराफतयार खां, पूर्व विधायक बरेली सचिव
राज बाबू यादव, बरेली सचिव
विनोद सिकरवार आगरा सचिव
डा. आरिफ नूरी बरेली सचिव
मौलान महबूब सकलैनी बरेली सचिव
तारा सिंह सोलंकी बरेली सचिव
मीना राजपूत फिरोजाबाद सचिव
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो