scriptकिशोरी की बेरहमी से कर दी गई हत्या, बाग में मिले शव की हालत देख, पुलिस के भी खड़े हो गऐ रोंगटे… | Teenager Girl Murder after Rape in Mainpuri | Patrika News

किशोरी की बेरहमी से कर दी गई हत्या, बाग में मिले शव की हालत देख, पुलिस के भी खड़े हो गऐ रोंगटे…

locationमैनपुरीPublished: Nov 04, 2018 08:42:25 am

यहां दरिंदों ने एक किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाया।

Teenager  Girl Murder

Teenager Girl Murder

मैनपुरी। थाना भोगांव में शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां दरिंदों ने एक किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। उसका शव गांव के बाहर बाग में निर्वस्त्र अवस्था में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

ये है मामला
थाना भोगांव में 13 वर्षीय किशोरी शनिवार दोपहर घर के पास बाग में शौच के लिए गई थी। काफी देर बाद वह जब घर लौटकर नहीं आई, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। उसका पता नहीं चल पा रहा था। इस दौरान उसका भाई उसे खोजता हुआ बाग की तरफ पहुंचा, तो वहां का नजारा देख उसके होश उड़ गए। किशोरी का शव निर्वस्त्र अवस्था में बाग में पड़ा मिला। किशोरी की चुन्नी उसके गले में बंधी हुई थी। इससे संभावना जताई गई कि हत्या चुन्नी से गला घोंटकर की गई है।

मौके पर पहुंची पुलिस
उधर घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी ओमप्रकाश सिंह, सीओ प्रयांक जैन फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस ने तीन संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। चर्चा है कि एक युवक घटना के बाद से गायब है। पुलिस का शक उस पर भी है। एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो