scriptलोकसभा चुनाव 2019: मैनपुरी में आज होगी ऐतिहासिक रैली, 25 साल बाद धुर विरोधी माया और मुलायम होंगे साथ | two rivals mayawati mulayam will together today after 25 years | Patrika News

लोकसभा चुनाव 2019: मैनपुरी में आज होगी ऐतिहासिक रैली, 25 साल बाद धुर विरोधी माया और मुलायम होंगे साथ

locationमैनपुरीPublished: Apr 19, 2019 11:09:58 am

Submitted by:

suchita mishra

आज 19 अप्रैल को मैनपुरी में गठबंधन की संयुक्त रैली है। मैनपुरी से मुलायम चुनाव लड़ रहे हैं, लिहाजा आज उन्हें जिताने के लिए मायावती जनता से अपील करेंगी।

मैनपुरी। राजनीति में कब क्या हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। इसकी बानगी आज आपको मैनपुरी में देखने को मिल सकती है। मैनपुरी जिले में आज सपा, बसपा और रालोद गठबंधन की संयुक्त रैली का वो लम्हा ऐतिहासिक होगा, जब दो धुर विरोधी लोग बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव मंच पर एक साथ दिखेंगे और मायावती मंच से गठबंधन प्रत्याशी के रूप में मुलायम सिंह यादव को जिताने की अपील करेंगी। गठबंधन की ये रैली क्रिश्चियन मैदान में होगी। बसपा सुप्रीमो मायावती का हेलीकॉप्टर दोपहर साढ़े 12 बजे क्रिश्चियन मैदान में उतरेगा। वहीं मुलायम सिंह के साथ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व रालोद अध्यक्ष अजित सिंह दूसरे हेलीकॉप्टर से आएंगे। ये भी साढ़े 12 बजे कचहरी रोड स्थित महावीर मिल में उतरेगा।
1995 के बाद माया और मुलायम बन गए थे विरोधी
सपा और बसपा के बीच 1993 में चुनावी तालमेल हुआ था। उस समय बीएसपी एसपी गठबंधन की सरकार मुलायम सिंह की अगुवाई में बनी थी। लेकिन दो सालों बाद गेस्ट हाउस कांड हो गया। इसके बाद मुलायम और मायावती एक दूसरे के जानी दुश्मन बन गए थे।
सपा और बसपा गठबंधन से खुश नहीं हैं नेताजी
ये भी जगजाहिर है कि बसपा और सपा के गठबंधन को लेकर मुलायम सिंह विरोध जता चुके हैं। कुछ समय पहले मुलायम ने कहा था कि अखिलेश ने मुझसे पूछे बिना ही बसपा से गठबंधन कर लिया। आधी सीटें देने का आधार क्या है? हमारी पार्टी कहीं अधिक दमदार है। हम सशक्त हैं, लेकिन हमारे लोग पार्टी को कमजोर कर रहे हैं। लेकिन मुलायम सिंह की इस नाराजगी के बावजूद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और मायावती गठबंधन के एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं। बता दें कि यूपी में सपा बसपा गठबंधन के बीच तय हुआ है कि सपा 37 और बसपा 38 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो