scriptयोगी के मंत्री ने खुद को बताया सबसे बड़ा गुंडा, बोले बड़े-बड़े गुंडे भी देते हैं सलामी… | UP Cabinet Minister announced himself as biggest gunda on earth | Patrika News

योगी के मंत्री ने खुद को बताया सबसे बड़ा गुंडा, बोले बड़े-बड़े गुंडे भी देते हैं सलामी…

locationमैनपुरीPublished: Dec 17, 2018 12:18:46 pm

Submitted by:

suchita mishra

मैनपुरी में जनसभा को संबोधित कर रहे थे यूपी के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर।

मैनपुरी। अक्सर विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहने वाले उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर मैनपुरी में दिए गए एक बयान से एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने खुद को सबसे बड़ा गुंडा बताया है। उन्होंने कहा उनके आगे देश और प्रदेश की सारी पार्टियां नतमस्तक हैं। धरती पर उनसे बड़ा कोई गुंडा नहीं है। राजभर ने आगे कहा ब्रजेश सिंह, अभय कुमार से लेकर मुख्तार अंसारी जैसे गुंडे भी उन्हें सलामी देते हैं। वे यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि जब हमारे सामने भाजपा के सभी नेता और पदाधिकारी फेल हो गए तो अब सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उतारा गया है।सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर मैनपुरी में भागीदारी आंदोलन मंच के बैनर तले आयोजित जनसभा में शामिल होने आए थे। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने ये बातें कहीं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो